Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शमिता शेट्टी ने किया बहन शिल्पा शेट्टी को बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'मेरे जीवन का प्यार'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 08 Jun 2021 03:36 PM (IST)

    सभी बड़े- बड़े सितारे शिल्पा के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी अपनी बहन को एक वीडि ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर सभी लोग उन्हें बधाईयां देने में लगे हुए हैं। सभी बड़े- बड़े सितारे शिल्पा के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी अपनी बहन को एक वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। शिल्पा और शमिता दोनों ही अक्सर एक साथ नजर आती रहती हैं। अब हाल ही में अपनी बड़ी बहन के बर्थडे के मौके पर शमिता शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

    शमिता शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और शमिता के कई सारे फोटोज को मर्ज किया गया है। जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। शमिता ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी मुंकि मेरे जीवन का प्यार, प्यारी सोल होने के लिए धन्यवाद, आप मेरे जीवन को इतने प्यार और आनंद से भर देती हैं।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

    आगे शमिता ने लिखा, 'आपके बिना इसकी कल्पना नहीं कर सकती! आप हमेशा उन लोगों से घिरी रहें जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी देखभाल करते हैं, आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा हो और शांति हमेशा हो।' वहीं शमिता के इस वीडियो पर शिल्पा ने भी कमेंट कर अपनी बहन को धन्यवाद कहा है।

    शिल्पा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओह मेरी टुंकी तुमने मेरा दिल ले लिया और तुम ये जानती हो, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' शमिता के इस पोस्ट पर शिल्पा के कई फैंस और उनके दोस्त भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही दोनों बहनों की बॉन्डिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Ray Trailer: 'द फैमिली मैन 2' के बाद अब नेटफ्लिक्स पर मनोज बाजेपयी मचाएंगे धमाल, रिलीज़ हुआ रे का ट्रेलर