Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shakira-Lewis Hamilton Dating: 8 साल छोटे लुईस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं शकीरा? साथ में स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 06:35 PM (IST)

    Shakira-Lewis Hamilton Dating हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर शकीरा को हाल ही में फेमस पर्सनैलिटी लुईस हैमिल्टन के साथ स्पॉट किया गया। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। अब उनकी साथ में फोटो वायरल हो रही है।

    Hero Image
    Shakira and Lewis Hamilton spotted in Spain together rifts their dating rumors- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shakira-Lewis Hamilton Dating: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ग्लैमर वर्ल्ड के सितारों की डेटिंग लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। सितारों के डेटिंग और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों हॉलीवुड सिंगर शकीरा (Shakira) की डेटिंग लाइफ हेडलाइंस में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खबरें हैं कि, शकीरा का दिल ब्रिटिश रेस कार ड्राइवर लुईस हैमिल्टन पर आ गया है। दोनों के डेटिंग के कयास लग रहे हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को साथ में डिनर एंजॉय करते हुए देखा गया। इस फोटो ने उनकी डेटिंग की खबरों पर एक तरह से मुहर लगाने का काम किया है।

    क्या लुईस हैमिल्टन को डेट कर रहीं शकीरा?

    46 साल की शकीरा और लुईस हैमिल्टन ने स्पेन में वीकेंड साथ में एंजॉय किया। दोनों 4 जून को दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दिए थे। मुस्तफा द पोएट और केंडल जेनर के दोस्त फाई खदरा सहित लोगों के ग्रुप ने स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स में हैमिल्टन की सफलता का जश्न मनाया, जिसमें उन्हें दूसरा स्थान मिला था। इस गेट-टूगेदर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें शकीरा की कमर पर हाथ रखे हुए देखा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gorgeous Shakira 🇫🇷 💜 (@gorgeousshakira)

    कब से साथ हैं शकीरा और लुईस?

    38 साल के फॉर्मूला 1 ड्राइवर लुईस और शकीरा के डेटिंग की खबरें कुछ समय से सामने आ रही हैं। पेज सिक्स के मुताबिक, पहली बार दोनों को मियामी में एक नाव पर साथ देखा गया था। तभी से उनके डेटिंग के कयास लगने लगे थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स पर रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिन पहले लुईस ने मजाक में कहा था कि, उन्हें 'लैटिन' गर्लफ्रेंड को डेट करने की जरूरत है।

    शकीरा को प्यार में मिला था धोखा?

    'लैटिन म्यूजिक की क्वीन' कही जाने वाली शकीरा का पिछले साल जून में एक्स बॉयफ्रेंड जेरार्ड पिके के साथ ब्रेकअप हो गया था। खबर थी कि, जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया था। दोनों 11 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। पिके से शकीरा पहली बार अपने गाने 'वाका वाका' के सेट पर मिली थीं और एक साल बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। शकीरा से ब्रेकअप के बाद पिके ने इसी साल जनवरी में क्लारा चिया मार्टी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।