Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farzi Trailer: जारी हुआ 'फर्जी' का ट्रेलर, शाहिद कपूर- विजय सेतुपति के बीच देखने को मिलेगी चूहे-बिल्ली की रेस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 04:30 PM (IST)

    Farzi Trailer शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज फर्जी अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसी वेब शो के साथ वह ओटीटी की दुनिया में पहला कदम रखेंगे। फर्जी वेब शो का ट्रेलर जारी किया गया है।

    Hero Image
    File Photo of Vijay Srthupati and Shahid Kapoor from Farzi

    नई दिल्ली, जेएनएन। Farzi Trailer: बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का जलवा बिखरने के बाद शाहिद कपूर डिजिटल के लिए भी तैयार हैं। उनकी वेब सीरीज 'फर्जी' अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। शाहिद कपूर के इस डिजिटल डेब्यू में सिर्फ बॉलीवुड के कुछ सितारों का अभिनय ही देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि साउथ के सितारों की अदायगी भी देखने को मिलने वाली है। जब से इस वेब सीरीज की घोषणा हुई, तब से ही फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार था, जो कि आखिरकार खत्म हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित यह शो क्राइम-थ्रिलर की थीम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह जोड़ी 'द फैमिली मैन' जैसी चर्चित वेब सीरीज बनाने के लिए जानी जाती है।

    विजय-शाहिद के बीच दिखेगी चूहे-बिल्ली की रेस

    'फर्जी' की कहानी में विजय सेतुपति और शाहिद कपूर के बीच चूहे-बिल्ली की रेस देखने को मिलेगी, जिनमें से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर को नोटों से भरे बिस्तर पर देखा जा सकता है। वह नकली नोट बनाते हैं और इसी के जरिये लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। वह खुद को एक आर्टिस्ट बताते हैं। उनके फर्जी होने की खबर इस करद फैली है कि लॉ इनफोर्समेंट उनके पीछे पड़ गई है। यहीं पर विजय सेतुपति की एंट्री होती है। दोनों अभिनेताओं के बीच कई दमदार सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। 

    इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'फर्जी'

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर 'फर्जी' 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज का टीजर चार जनवरी को रिलीज किया गया था।

    वेब सीरीज में नजर आएंगे ये चर्चित सितारे 

    शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा इस वेब सीरीज में अमोल पालेकर, के के मेनन और साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना भी नजर आने वालीं हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, एकता कपूर के प्रोजेक्ट में किया गया साइन?

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finalist: टॉप 3 फिनालिस्ट होंगे यह कंटेस्टेंट! सिमी गरेवाल ने बातों ही बातों में किया खुलासा