ऐसी नहीं थी कलंक, असली स्टारकास्ट जानेंगे तो आपको कुछ कुछ होने लगेगा
फिल्म में संजय दत्त बलराज चौधरी के रोल में हैं तो माधुरी दीक्षित बहार बेगम के l वरुण धवन ज़फर अलिया भट्ट रूप आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी और सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी के रोल में होंगी।
मुंबई। करण जौहर जब सपना भी देखते हैं तो बड़ा देखते हैं और उसे हकीकत में भी ला देते हैं लेकिन उनके पास वर्षों पहले एक कहानी थी थी जिस पर उस समय के तीन बड़े स्टार्स काम कर सकते थे लेकिन बात नहीं बनी। कलंक अब जिन सितारों के साथ आने वाली है, वैसी पहले नहीं थी।
मुंबई में कल कलंक का टीज़र लॉन्च किया गया। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी ये फिल्म संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, अलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की भूमिकाओं वाली है। लेकिन 15 साल पहले जब करण के पिता यश जौहर ने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया था तब ये इस हाल में नहीं थी। इस फिल्म को तब करण जौहर ख़ुद डायरेक्ट करने वाले थे।
अपनी किताब एन अन्सुटेबल बॉय में करण ने इस बात का उल्लेख किया था कि एक फिल्म जो पूरी नहीं हो सकी। इस फिल्म में पहले शाहरुख़ खान, रानी मुखर्जी और काजोल को कास्ट किया जाना था। हां साथ में अजय देवगन भी शामिल थे। रियासतों और रिश्तों की इस कहानी में हिन्दू-मुस्लिम वाला एंगल भी तब से ही शामिल रहा है। साल 2004 में इस फिल्म की शूटिंग भी किया जाता तय था लेकिन इससे पहले शूटिंग शुरू होती यश जौहर का निधन हो गया और उसके बाद करण ने इस कहानी को बस्ते में डाल दिया। कुछ समय पहले वो एक दिन तैयार हुए और फिर नई स्टारकास्ट के साथ फिल्म बना डाली लेकिन निर्देशन नहीं किया। करण अब तख़्त का निर्देशन करने वाले हैं।
कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। कलंक की कहानी 1945 के आसपास की है l इस दौरान अपने सम्मान और रुतबे के लिए जंग भी हुई और अमर प्रेम भी l हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी इस फिल्म का बेस होगी । फिल्म की कहानी राजा-रजवाड़ों और उनकी रियासतों की है l करण जौहर ने उसे भव्यता का जामा पहनाया है l उनकी कहानी में हमेशा प्यार होता है और वो यहां भी है लेकिन रिश्तों के कांफिक्ट्स भी हैं l फिल्म में संजय दत्त, बलराज चौधरी के रोल में हैं तो माधुरी दीक्षित, बहार बेगम के l वरुण धवन ज़फर, अलिया भट्ट रूप, आदित्य रॉय कपूर देव चौधरी और सोनाक्षी सिन्हा सत्य चौधरी के रोल में होंगी।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की लम्बी छलांग, मिल गया है ये ‘बाहुबली’ काम