'फिल्मों के नाम से बुरा फील...', क्यों मजबूरी में मुंबई भाग आए थे Shah Rukh Khan? एक्टर बनने का दिया था मूलमंत्र
24 साल की कम उम्र में शाह रुख खान एक बड़े स्टार बन गए थे। सालों बाद अभिनेता का एक ...और पढ़ें

फिल्मों के नाम से ही दूर भागते थे शाह रुख खान/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
फिल्मों में कभी भी नहीं आना चाहते थे शाह रुख
मां की ख्वाहिश और निधन ने बदला उनका मन
एक्टर बनने के लिए फॉर्मल ट्रेनिंग को नकारा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हिंदी सिनेमा का वो नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। फैंस उन्हें किंग, बादशाह और रोमांस किंग अलग-अलग नाम से पुकारते हैं। हालांकि, ये बात शायद उनके कम ही चाहने वालों को पता होगी कि शाह रुख खान को एक समय पर ऐसा लगता था कि एक्टिंग उनके लिए बेस्ट करियर च्वाइस है ही नहीं।
किंग खान का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाह रुख खान ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने की वजह बताई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जब वह फिल्मों के बारे में सुनते ही थे तो उन्हें कैसा महसूस होता था।
24 साल की उम्र लगती थी ज्यादा
शाहरुख खान ने डेकन हेरालर्ड को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया, "फिल्मों की तरफ मैं कभी भी आकर्षित नहीं हुआ। सच कहूं तो जब भी मैं फिल्मों के बारे में सुनता था, तो मुझे वहां के तौर-तरीको के बारे में जानकर बुरा लगता था। इंडस्ट्री वह आखिरी फील्ड था, जहां मैं कभी घुसना भी चाहता था। जब मैं 24 साल का था, तो मैंने एक साथ कई फिल्में साइन की, लेकिन मुझे लगता था कि फिल्मों में आने में मुझे लेट हो गया है।"

मां के निधन के बाद बदला विचार
शाह रुख खान पहले भी कई बार इंटरव्यू में ये बात कह चुके हैं कि उनके एक्टर बनने में सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का है। इस पुराने इंटरव्यू में अभिनेता ने मां को याद करते हुए कहा था, "मेरी मां के निधन के बाद मैंने अपना विचार बदला। मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करता था और उनकी हमेशा से ये ख्वाहिश थी कि एक दिन वह मुझे सिल्वर स्क्रीन पर देखें, लेकिन अब उसके लिए बहुत देर हो गई है। मैं अब उनका हर सपना पूरा कर रहा हूं।"
किंग एक्टर ने पुराने इंटरव्यू में आगे कहा था, "इसके अलावा, उनके निधन के बाद मैं दिल्ली के घर में रह भी नहीं पा रहा था। हर चीज मां की याद दिलाती थी। मैं मुंबई शिफ्ट होना चाहता था। खुद को बस हर घंटे बिजी रखना चाहता था।"

एक्टर बनने का शाह रुख ने बताया था मंत्र
शाह रुख ने खास बातचीत में ये भी बताया था कि एक्टर बनने के लिए किसी को फॉर्मल ट्रेनिंग की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा था, "मैंने बुरे एक्टर्स को देखा और समझा की वह कैसे वह सब कुछ बिगाड़ देते हैं। मैंने कभी भी आशा चंद्रा और रोशन तनेजा की एक्टिंग क्लास ज्वाइन करने का सपना नहीं देखा। मुझे लगता है कि मैं उन्हें अभिनय के बारे में कुछ चीजें सिखा सकता हूं।"
किंग खान का मानना है कि एक्ट कैसे करना है ये बात कोई भी नहीं सिखा सकता, वह इंसान के अंदर से खुद आता है। दूसरी चीजों की तरह इसमें निपुण होने के लिए प्रैक्टिस लगती है। गलती होती है और लोग सीखते हैं।

किंग बनकर स्क्रीन पर लौटेंगे शाह रुख खान
पिछले तीन दशक से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शाह रुख खान किंग के साथ बिग स्क्रीन पर 2026 में लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन सहित कई सितारे नजर आएंगे। किंग क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
