शाहरुख खान ने रिंकू सिंंह से पूछा था -'शादी कब है?' अब रिंकू ने नोट करा दी है किंंग खान को शादी की डेट, मेहमानों की लिस्ट आई सामने
क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली है। शाहरुख ...और पढ़ें

शाहरुख खान को रिंकू सिंह ने बताई शादी की तारीख, लखनऊ में होगा भव्य समारोह।
HighLights
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में।
शाहरुख खान ने रिंकू से शादी की तारीख पूछी थी।
समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां और क्रिकेटर होंगे शामिल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान अपनी टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंंह के बड़े फैन हैं। बीते वर्ष शाहरुख खान ने रिंकू सिंह की एक्स पोस्ट पर पूछा था, “शादी कब है?” अब रिंकू सिंह ने किंग खान को अपनी शादी की तारीख बता दी है। शाहरुख ने पहले रिंकू की शादी में शामिल होने की बात कही थी। अब लखनऊ में होने वाले विवाह समारोह में उनके पहुंचने की चर्चा है।
रिंकू सिंह के जन्मदिन पर उनकी होने वाली पत्नी और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने भी भावुक पोस्ट साझा की। इसके साथ उन्होंने बाबा दरबार में दर्शन के दौरान की तस्वीर लगाई। शादी की तारीख सामने आने के बाद शाहरुख खान के समारोह में शामिल होने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि किंंग खान चार दिसंबर को लखनऊ में शादी में शामिल होने आएंगे।
यह भी पढ़ें : क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनकी होने वाली पत्नी और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी ।जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है ।दोनों पक्षों के मेहमानों की सूची बन रही है। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की तरफ़ से राजनीति से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए सूची भी परिवार की ओर से फाइनल होने की जानकारी सामने आई है।
आयोजन में सपा के सभी सांसद व विधायक के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले,और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा ।वही क्रिकेटर रिंकू सिंह के तरफ़ से अभिनेता शाहरुख खान और कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं ।लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक किए गए हैं।
Thank u Rinku. Lots of love… and shaadi kab hai?
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 4, 2025
