विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िं‍ह की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुलंद की देश की आवाज

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 06:13 PM (GMT+05:30)

मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत ...और पढ़ें

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की आवाज बुलंद की, वैश्विक मुद्दों पर रखा देश का पक्ष।

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की आवाज बुलंद की, वैश्विक मुद्दों पर रखा देश का पक्ष।

HighLights

  1. सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

  2. यूएन कदाचार पर भारत की 'शून्य सहिष्णुता' नीति रेखांकित की।

  3. वैश्विक मंच पर देश का दृष्टिकोण गर्व से प्रस्तुत किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में वैश्विक मंच पर भारत का अत्यंत गौरवशाली और प्रभावी प्रतिनिधित्व किया।

इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास, सामाजिक न्याय और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों जैसे अहम विषयों पर देश का दृष्टिकोण रखा। उन्‍होंने भारत के संदर्भों को मजबूती से संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने पक्ष रखा। बताते चलें क‍ि क्रि‍केटर र‍िंंकू स‍िंंह की वह मंगेतर हैं और इसी वर्ष उनकी शादी भी होने वाली है।  

सत्र के दौरान सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र के छठे सत्र में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और मिशन विशेषज्ञों के आपराधिक कदाचार के मामलों पर भारत की 'शून्य सहिष्णुता' की नीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए मजबूत सदस्य-राष्ट्र सहयोग, उचित कानूनी प्रक्रिया और पीड़ितों की सुरक्षा व प्रभावी जवाबदेही तंत्र को अनिवार्य बताया। इस दौरान उन्‍होंने भारतीय ह‍ितों को लेकर मंच पर भारत की आवाज को मजबूती से रखा। 

सांसद प्रिया सरोज ने फ़ोन पर जागरण से बातचीत में बताया कि वैश्विक पटल पर इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि दुनिया के इस प्रतिष्ठित बहुपक्षीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।

इस सहभागिता ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका और युवा नेतृत्व की क्षमता को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर मजबूती से स्थापित किया है। आयोजन खास इस ल‍िहाज से भी हो जाता है क‍ि पूर्वांचल की मह‍िला सांसद की ओर से वैश्‍व‍ि‍क मंच पर देश की आवाज बुलंंद हुुुहै।

यह भी पढ़ें : मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने न्यूयार्क में भारत का बढ़ाया मान, संयुक्त राष्ट्र महासभा के हिंदी दिवस समारोह में लिया हिस्सा