विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह को उनकी होने वाली पत्‍नी और मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज ने इस अंदाज में दी जन्‍मद‍िन की बधाई

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 03:59 PM (IST)

मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए भावुक बधाई दी। न्यूयॉर्क ...और पढ़ें

सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को जन्मदिन पर दी खास बधाई।

सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को जन्मदिन पर दी खास बधाई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के आयोजन में शाम‍िल होने के बाद देश वापस आ चुकी हैं। उन्‍होंने राष्‍ट्र संघ के अयोजनों में श‍िरकत की और देश के पक्ष को सामने रखा। सोमवार को उनके आगमन के साथ ही दौरा समाप्‍त हो गया तो वहीं उनके होने वाले पत‍ि र‍िंंकू स‍िंंह का सोमवार 12 अक्‍टूबर को जन्मद‍िन भी था, इसे उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर साझा क‍िया है। 

अपने वाराणसी दौरे के समय क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंंह और मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज ने बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ के धाम में हाज‍िरी लगाई थी और बाबा का आशीर्वाद भी ल‍िया था। उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर र‍िंंकू स‍िंंह के साथ बाबा दरबार में ख‍िंंचाई फोटो के साथ पुरानी साड़ी में तस्‍वीर साझा की है। इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने भावुक संदेश भी ल‍िखा है। 

प्र‍िया सरोज ने ल‍िखा है क‍ि -'हैप्पी बर्थडे, RK ❤️ मेरी बस यही दुआ है कि ज़िंदगी आपको वो सारी खुशियाँ, प्यार और कामयाबी दे, जिसके आप सच में हकदार हैं। आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे और आपके सारे सपने सच हों। यह आपके लिए, हमारे लिए और उन खूबसूरत यादों के लिए है जो अभी बननी बाकी हैं।'

मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज का र‍िंंकू स‍िंंह के ल‍िए जन्‍मद‍िन का यह संदेश देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं तमाम लोगों ने अपने पसंसदीदा क्र‍िकेटर र‍िंकू स‍िंंह को भी जन्‍मद‍िन की बधाई उनके पोस्‍ट पर दी है। बताते चलें क‍ि इसी वर्ष द‍िसंबर माह में दोनों की शादी लखनऊ में तय है। इस आयोजन में शाहरुख खान स‍ह‍ित तमाम लोगों के आने की उम्‍मीद जताई जा रही है।     

यह भी पढ़ें : क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िं‍ह की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुलंद की देश की आवाज