एक गाने के दौरान जब Aishwarya Rai के कानों से निकलने लगा था खून, फिर भी नहीं रुके थे ब्यूटी क्वीन के कदम
फिल्म 'देवदास' के 'डोला रे डोला' गाने की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के कानों से खून निकलने लगा था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।

डोला रे डोल के दौरान ऐश्वर्या राय
HighLights
ऐश्वर्या राय के कानों से निकलने लगा था खून
दर्द के बावजूद ऐश्वर्या ने शूटिंग जारी रखी
सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था यह यादगार गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर बनना आसान नहीं है। यहां टिके रहने के लिए आपको बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। जब भी आप कैमरे के सामने आते हैं, तो आपको अपना बेस्ट देना होता है।
वहीं बात अगर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की हीरोइन बनना हो तो समझो मेहनत उससे भी डबल। आज हम आपको भंसाली की फिल्म देवदास (Devdas) से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुनाने वाले हैं जिसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी खून-पसीना एक करना पड़ा।
फिल्म देवदास के दौरान का है किस्सा
इस पीरियड ड्रामा के सबसे खास हिस्सों में से एक 'डोला रे डोला' गाने की शूटिंग का किस्सा है जब शूट के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना सब कुछ इसमें झोंक दिया। इस गाने में ऐश्वर्या राय माधुरी दीक्षित के साथ पारंपरिक कपड़ों और हैवी ज्वेलरी पहनकर डांस किया था। इस गाने में शानदार डांस और मुश्किल कोरियोग्राफी थी। यहां तक की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के कानों से खून भी निकलने लगा था।
-1791781985215.webp)
ऐश के कान से निकलने लगा था खून
गाने में भारी-भरकम कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी पहनकर ऐश्वर्या राय डांस कर रही थीं जब उनके कानों के झुमकों की वजह से उन्हें वहां से खून आने लगा। उनका कान वजन की वजह से लटक गया था लेकिन फिर भी ये बात ऐश ने किसी को नहीं बताई और शूटिंग जारी रखी।
जब गाना पूरा हो गया तब उन्होंने क्रू को ये बात बताई और उनका इलाज किया गया। गाने को जब आप करीब से देखेंगे तो आपको अभिनेत्री का चेहरा देखकर बिल्कुल भी इस बात का अहसास नहीं होगा कि ऐसा कुछ हुआ भी था।
-1791782002493.webp)
सरोज खान ने किया था कोरियोग्राफ
इस फिल्म के गानों को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने बहुत शानदार ढंग से कोरियोग्राफ किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। शाह रुख खान स्टारर 'देवदास' 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसे अपनी बेहतरीन मेकिंग के लिए कई अवॉर्ड मिले।
