विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 साल बाद भी 'पार्टी एंथम' बना हुआ है Shah Rukh का कल्ट सॉन्ग, नाना पाटेकर की फिल्म में उड़ाया था गर्दा

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:36 PM (IST)

24 साल पहले नाना पाटेकर की फिल्म में शाह रुख खान ने 'बिहारी बाबू' बन एक कल्ट गाने में स्वैग बिखेरा था।

जब बिहारी बाबू बन छाए थे शाह रुख खान

जब बिहारी बाबू बन छाए थे शाह रुख खान

HighLights

  1. जब बिहारी बाबू बन छाए थे शाह रुख खान

  2. नाना पाटेकर की मूवी में उड़ाया था गर्दा  

  3. 24 साल पहले बना था कल्ट गाना 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं जो सालों बाद भी म्यूजिक लवर्स की जुबां पर चढ़े रहते हैं। एक ऐसा ही गाना है इंडस्ट्री के 'बादशाह' कहे जाने वाले शाह रुख खान का। 24 साल पहले आए एक कल्ट गाने में 'किंग खान' ने बिहारी बाबू बन जबरस्त स्वैग बिखेरा था। उनका यह गाना एक पार्टी एंथम भी बना और आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं।

नाना पाटेकर की फिल्म में बिखेरा स्वैग

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का ये कल्ट गाना 2002 में रिलीज हुई फिल्म शक्ति: द पावर (Shakti: The Power) का है नाना पाटेकर, संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाह रुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था और इस गाने के लिरिक्स हैं- 'कर दे मुश्किल जीना, इश्क कमीना' (Ishq Kamina)।

shah rukh (22)

 

यह भी पढ़ें- 29 सालों से जख्म कुरेद रहा है Nana Patekar का ये गाना, Hariharan की आवाज में सदाबहार; हर लाइन सुन बहेंगे आंसू

24 साल बाद भी बना हुआ है पार्टी एंथम

यह ट्रैक इतना जबरदस्त है कि 24 साल बाद भी पार्टी एंथम बना हुआ है। इस गाने में शाह रुख खान के साथ ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। इस गीत को बेहतरीन सिंगर्स सोनू निगम और अलका याग्निक ने आवाज दी थी।

shah rukh (24)

डिजास्टर फिल्म का हिट गाना

इस गाने के लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे और इसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक हैं। शार रुख ने इसमें हाई एनर्जी स्पेशल अपीयरेंस दिया था और यह गाना उस वक्त का बड़ा चार्टबस्टर साबित हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को एक्टिंग से दूरी बना चुकी एक्ट्रेस श्रीदेवी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप रही लेकिन इसके गाने के धूम मचा दी।

शक्ति: द पावर के बारे में

'शक्ति: द पावर' 2002 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म है, जिसे कृष्णा वामसी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय ने जबरदस्त कैमियो किया है। इस फिल्म को श्रीदेवी (Sridevi) ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि यह कमर्शियल तौर पर उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रही।

यह भी पढ़ें- सास को ताना मारकर बहुएं गाती हैं Rekha का ये गीत, गांव-देहात में है खूब हिट; Anuradha Paudwal ने दी आवाज