विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 सालों से जख्म कुरेद रहा है Nana Patekar का ये गाना, Hariharan की आवाज में सदाबहार; हर लाइन सुन बहेंगे आंसू

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:37 PM (IST)

29 साल पहले नाना पाटेकर का एक ऐसा इमोशनल गाना रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब पर 38 करोड़ से ज्यादा ...और पढ़ें

29 साल पहले रिलीज हुआ नाना पाटेकर का सुपरहिट गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

29 साल पहले रिलीज हुआ नाना पाटेकर का सुपरहिट गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 29 साल से नाना पाटेकर का ये गीत बना है कालजयी

  2. आज भी एक-एक लाइन ला देगी आंखों में आंसू

  3. नाना पाटेकर के गाने को मिले 38 करोड़ व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) बॉलीवुड के वो अभिनेता थे, जिन्हें कोई भी रोल दो, वह उसे इस कदर जीते थे कि सालों-साल वह लोगों के दिमाग में रह जाते थे। उनके सिर्फ डायलॉग्स ही सदाबहार नहीं थे, बल्कि अभिनेता ने अपने करियर में कई यादगार गाने भी दिए।

उनके सबसे इमोशनल और पॉपुलर गानों में से एक कल्ट क्लासिक गीत 29 साल पहले आया था, जो किसी की तन्हाई पर बेस्ड था। गाने के लिरिक्स इतने पावरफुल थे कि अगर कोई आज भी ये गाना सुन ले तो उसकी आंखों से आंसू बहना तय है।

कल्ट गीत की रुला देगी एक-एक लाइन

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के जिस सदाबहार गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 29 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुलाम-ए-मुस्तफा' का है। गाने के लिरिक्स हैं 'तेरा गम मेरा गम एक जैसा सनम'। 1997 में रिलीज हुई फिल्म में यह आइकॉनिक गाना नाना पाटेकर और रवीना टंडन पर फिल्माया गया है। तेरा गम मेरा गम गाने में जहां रवीना टंडन की आवाज दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति बनीं, तो वहीं नाना पाटेकर वाला हिस्सा इस इमोशनल गीत में सिंगर हरिहरन ने गाया।

फिल्म मे नाना पाटेकर ने मुस्तफा और रवीना टंडन ने कविता का किरदार निभाया है। मुस्तफा जहां अंदर से बिल्कुल अकेला है और अपने पास्ट को नहीं भुला पाता, तो वहीं कविता एक ऐसी डांसर है, जो दुनिया के तानों को सुनते हुए मुश्किल हालातों से गुजरती है।

Screenshot 2026-10-09 183213

दोनों की भावनाओं को जोड़ता है ये गीत

गाने की सिचुएशन उन दो लोगों पर आधारित है, जो टूटे हुए दिल के हैं, जो जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे के गम और तकलीफों को महसूस करते हैं और एक-दूसरे की ताकत बनते हैं। तेरा गम मेरा गम सनम गाने में जहां कविता कृष्णमूर्ति और हरिहरन ने आवाज दी, तो वहीं इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे।

इस गीत का म्यूजिक राजेश रोशन और अमर हल्दीपुर ने दिया है। यह गाना 2015 में यूट्यूब पर डाला गया था, जिसे 38 करोड़ 9 लाख 29 हजार व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म गुलाम ए मुस्तफा में रवीना टंडन और नाना पाटेकर के अलावा परेश रावल भी अहम भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- 'शोले' के 'गब्बर' को टक्कर देता है Nana Patekar का ये आइकॉनिक किरदार? 37 साल पहले विलेन बनकर फैलाई थी दहशत 

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश से Nana Patekar का था अटूट रिश्ता, आखिरी फिल्म की इन 3 लोकेशन पर की शूटिंग; ये जगह थी सबसे फेवरेट