विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 घंटे में कव्वाली की तर्ज पर बना ऐश्वर्या का गाना, पति-ससुर संग लगाए थे ठुमके; Alisha Chinai ने दी मखमली आवाज

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:53 PM (IST)

ऐश्वर्या राय का एक कल्ट गाना ऐसा है, जो असल में 2 घंटे में बन गया था और ये गाना एक कव्वाली पर बना था। गाने का किस्सा दिलचस्प है।

कव्वाली की तर्ज पर बना ऐश्वर्या का गाना (फोटो- YRF)

कव्वाली की तर्ज पर बना ऐश्वर्या का गाना (फोटो- YRF)

HighLights

  1. अलीशा चिनॉय ने गाया था ये कल्ट गाना

  2. गाना कव्वाली की तर्ज पर बना था

  3. ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गाना सिर्फ दो घंटे में रिकॉर्ड हुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति जैसी दिग्गज आवाजों का दबदबा था। इसी बीच हिंदी सिनेमा में एक और ऐसी आवाज आई जिसके गाने बिल्कुल हटकर थे और ये आवाज थी अलीशा चिनॉय की, जिन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उनके करियर का सबसे बड़ा गाना असल में एक कव्वाली की तर्ज पर बना था। मजेदार है इस गाने का किस्सा, आइए जानते हैं...

कौन सा है वह गाना?

दरअसल जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं वो गाना साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली का है और गाने का नाम है 'कजरा रे' ( Kajra Re Kajra Re Kajra Re Tere Kaare Kaare Naina)। जी हां, बंटी और बबली का ये गाना चार्टबस्टर में नंबर वन पर रहा और इस गाने में ऐश्वर्या राय ने ऐसे लटके-झटके लगाए कि देखने वाले देखते ही रह गए। गाने को अलीशा चिनॉय (Alisha Chinai) ने अपनी आवाज दी थी।

Alishad

अलीशा के अलावा गाने को शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) और जावेद अली (Javed Ali) ने भी गाया था। इस गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय (Shankar-Ehsaan-Loy) ने तैयार किया था। वहीं गाने को गुलजार (Gulzar) साहब ने लिखा था। गाने में ऐश्वर्या के साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

ससुर और पति के साथ ऐश्वर्या के इस गाने को दुनियाभर में पसंद किया गया। हालांकि गाने के बनने का किस्सा काफी दिलचस्प है।

ऐसे बना ऐश्वर्या का ये कल्ट गाना

इस गाने को असल में एक कव्वाली की तर्ज पर बनाया गया था। खुद अलीशा चिनॉय ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में इसका किस्सा साझा किया है।

ऐश

अलीशा ने बताया कि मैं अलीबाग में आराम कर रही थीं, तभी एहसान (शंकर-एहसान-लॉय) का कॉल आया कि और कहा कि तुरंत यहां पहुंच जाओ। मैंने उन्हें कि क्या हम कल या परसों मिल सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं अभी आओ। फिर 3 घंटे की ड्राइव के बाद मैं उनके वहां पहुंची।

फिर वहां देखा तो सभी लोग मौजूद थे और इसके बाद शंकर ने हारमोनियम पर धुन बजानी शुरू की तो मैंने कहा कि मेरा गाना कहां है और फिर वह कहते हैं कि यही तो है आपका गाना। मैंने कहा कि ये तो कोई कव्वाली है, वो कहते हैं कि यही है। उन्होंने एक मॉर्डन कव्वाली बनाई, जिसे लिखा गुलजार साहब ने और संगीत तैयार शंकर-एहसान लॉय ने किया।

आपको बता दें कि इस गाने को महज दो घंटे में ही अलीशा ने रिकॉर्ड कर लिया था। गाना इतना जबरदस्त था कि बाद में आदित्य चोपड़ा ने अलीशा (Alisha Chinai Songs) को और गानों के ऑफर दिए।

'कजरा रे' गाने में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तिकड़ी ने खूब धमाल मचाया और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Songs) के करियर का भी ये बेस्ट गाना माना जाता है। सालों बाद भी यह गाना हर पार्टी और हर महफिल की जान बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- लता-आशा और श्रेया-अलका के जमाने में हिट हो गई थी ये सिंगर, बॉलीवुड की राजनीति खा गई करियर?

 यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबीं तो घर से भागीं...पति से भी हुआ तलाक, आज 60 साल की उम्र अकेले जी रही ये मशहूर सिंगर