विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वो फिल्म जिसमें 'शक्की पति' बने थे Shah Rukh Khan, छोड़ दी थी फिल्म की आधी फीस; दिलचस्प है कहानी

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:29 PM (IST)

24 साल पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म के लिए मिलने वाली आधी फीस नहीं ली थी।

शाह रुख ने नहीं ली थी आधी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स

शाह रुख ने नहीं ली थी आधी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. शाह रुख खान ने छोड़ दी थी आधी फीस

  2. प्रोड्यूसर की वजह से नहीं ली थी फीस

  3. 6 साल पोस्टपोन होने के बाद हुई थी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक शक किसी भी रिश्ते को किस कदर खोखला कर देता है, यह उदाहरण 2002 में आई शाह रुख खान की एक फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म में शक्की पति की भूमिका शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने निभाई थी।

यह फिल्म थी 'हम तुम्हारे हैं सनम' (Hum Tumhare Hain Sanam)। फिल्म में शाह रुख, माधुरी दीक्षित और सलमान खान (Salman Khan) मुख्य भूमिकाओं में थे। 

6 साल में बनकर तैयार हुई थी फिल्म 

यह फिल्म करीब 6 सालों तक प्रोडक्शन इश्यू के चलते पोस्टपोन रही थी। यह 1995 में आई तमिल फिल्म 'थोट्टा चिनुंगी' का रीमेक थी। फिल्म बड़े पर्दे पर आई और एवरेज हिट रही। फिल्म ने 22 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। 

शाह रुख ने छोड़ दी आधी फीस

शायद ही आपको मालूम हो कि इस फिल्म के लिए अभिनेता ने अपनी आधी फीस छोड़ दी थी। खुद 'हम तुम्हारे हैं सनम' के प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया ने खुद एएनआई के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि उन्होंने शाह रुख खान को 2 करोड़ रुपये में साइन किया था और 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था, जबकि 95 लाख रुपये अभी भी बकाया थे।

hum tumhare hain sanam

शाह रुख खान ने बोकाडिया के बेटे से कहा था कि वह उनके सम्मान के कारण बाकी बची फीस को नहीं लेंगे। सालों बाद भी बोकाडिया ने उन्हें फीस देने की कोशिश की लेकिन किंग खान ने साफ-साफ मना कर दिया। प्रोड्यूसर ने बताया कि पहले के समय में स्टार्स इसी तरह प्रोड्यूसर्स का साथ दिया करते थे। 

क्या है फिल्म की कहानी?

के. एस. अधियामन के निर्देशन में बनी फिल्म में दिखाया गया है कि गोपाल (शाह रुख) की राधा (माधुरी) से शादी होती है और दोनों की हैप्पी मैरिड लाइफ में तब दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, जब राधा अपने दोस्त सूरज (सलमान) और उसके प्रोफेशन के प्रति ज्यादा ऑब्सेस्ड हो जाती है। इस बात से गोपाल को ईर्ष्या होने लगती है और उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ जाती है।

यह भी पढ़ें- 'किंग' के गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस पर विवाद, भाजपा विधायक ने शाहरुख खान को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- जब Shah Rukh Khan ने बचाई मीता वशिष्ठ की जान, 'दिल से' के सेट पर बाल-बाल बची थीं एक्ट्रेस; शेयर किया किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।