जब Shah Rukh Khan ने बचाई मीता वशिष्ठ की जान, 'दिल से' के सेट पर बाल-बाल बची थीं एक्ट्रेस; शेयर किया किस्सा
अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने फिल्म 'दिल से' की शूटिंग के दौरान शाह रुख खान के साथ अपने अनुभव शेयर किए।

मीता विशिष्ठ की शाह रुख ने बचाई जान
HighLights
शाह रुख ने फाइट सीन में मीता को चोट से बचाया।
डलहौजी में ढलान से गिरने से जैकेट पकड़कर रोका।
मीता वशिष्ठ ने शाह रुख को बेहतरीन को-स्टार बताया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री मीता वशिष्ठ (Mita Vashist) ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म दिल से में काम किया था। मूवी से एक्ट्रेस की कई प्यारी यादें जुड़ी हुई हैं जब शाह रुख ने एक सीन के दौरान उनकी जान भी बचाई थी।
मणिरत्नम की इस फिल्म में साथ काम करने से पहले, वे 'द इडियट' में भी एक साथ काम कर चुके थे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, मीता ने शूटिंग के कई किस्से शेयर किए, जिनमें एक ऐसी घटना भी शामिल है जब शाह रुख खान ने उनकी जान बचाई थी।
शाह रुख ने रखा एक्ट्रेस का ख्याल
'स्क्रीन' के साथ एक इंटरव्यू में, मीता ने बताया कि 'दिल से' के लिए जब वे दोबारा साथ आए, तो शाह रुख ने उनका बहुत स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरी शूटिंग के दौरान शाह रुख बहुत स्नेहपूर्ण व्यवहार रखा और लगातार उनकी परवाह करते रहे।
-1793874157819.webp)
खासकर एक फाइट सीक्वेंस के समय, जिसे बाद में फिल्म के फाइनल कट से हटा दिया गया था। मीता ने याद करते हुए बताया कि जब भी शाह रुख उन्हें पत्थर की दीवार की तरफ धकेलते थे, तो वह अपना हाथ उनके सिर के पीछे लगा देते थे ताकि उन्हें चोट न लगे।
उन्होंने शाह रुख को एक बेहतरीन को-स्टार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि उसी सीक्वेंस के एक हिस्से में, गलती से उनके हाथ से एक छोटा पत्थर छूट गया और शाह रुख के सिर पर लग गया, जिससे उन्हें चोट आ गई, लेकिन फिर भी शाहरुख ने उनके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार बनाए रखा।
जैकेट पकड़कर बचाई जान
इसके बाद मीता को एक और सीन याद किया, जिसमें उनके हाथ में AK-47 थी। उन्हें शाह रुख को आंखों पर पट्टी बांधकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना था। मीता ने बताया कि डलहौजी में कड़ाके की ठंड थी, शॉट की तैयारी के दौरान वह शाह रुख के पीछे खड़ी थीं। उन्होंने आगे कहा, 'हमें जो जूते दिए गए थे, उनके तलवे प्लास्टिक के थे, इसलिए हमें अपने पैरों के नीचे जमीन का ठीक से एहसास नहीं हो पा रहा था।
View this post on Instagram
मणि सर बार-बार कह रहे थे, 'पीछे जाओ, पीछे जाओ, पीछे जाओ।' इसलिए मैं बहुत धीरे-धीरे, छोटे-छोटे कदम रखते हुए पीछे की तरफ जा रही थी। लेकिन अचानक, मुझे लगा जैसे मैं आसमान की तरफ देख रही हूं और ऐसा महसूस हुआ कि मैं नीचे गिर रही हूं। असल में, मैं एक खड़ी ढलान के किनारे पर पहुंच गई थी और बस गिरने ही वाली थी।'
उस वक्त शाह रुख ने तुरंत मीता की जैकेट पकड़कर उन्हें गिरने से बचाया। मीता ने कहा- 'उस दिन सच में उन्होंने मेरी जान बचाई। बंदूक के वजन और खड़ी ढलान की वजह से, मैं नीचे गिर सकती थी और मुझे रोकने वाला कोई नहीं होता। पता नहीं क्या हो जाता, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि उनकी फुर्ती की वजह से एक बहुत बुरा हादसा टल गया।'
-1793874243689.webp)
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी दिल से
1998 में रिलीज हुई 'दिल से' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे मणिरत्नम ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा हैं। कहानी अमर नाम के लड़के के बारे में है, जो ऑल इंडिया रेडियो का एक पत्रकार है। उसे मेघना से प्यार हो जाता है, लेकिन उसे इस बात का पता नहीं होता कि मेघना अपने अतीत में किसी बड़ी परेशानी को छिपाए हुए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।