विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किंग' के गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस पर विवाद, भाजपा विधायक ने शाहरुख खान को दी चेतावनी

By Saurabh PandeyEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 06 Nov 2026 09:29 AM (IST)

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस पर दिल्ली के भाजपा विधायक रविंदर सिंह ...और पढ़ें

भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी और अभिनेता शाहरुख खान।

भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी और अभिनेता शाहरुख खान।

HighLights

  1. दीपिका की भगवा ड्रेस पर भाजपा विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई।

  2. विधायक ने शाहरुख खान पर सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया।

  3. दृश्य न बदलने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गाने 'तू मिल जाए' में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की ड्रेस पहनने को लेकर दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने इस दृश्य को सनातन धर्म से जोड़ते हुए फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि गाने से संबंधित दृश्य में बदलाव नहीं किया गया तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

रविंदर सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि फिल्म में भगवा रंग का इस तरह इस्तेमाल करना सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण इस मामले में केवल एक चेहरा हैं, जबकि इसके पीछे शाहरुख खान जैसे लोग हैं। विधायक ने शाहरुख खान को जिहादी कहते हुए कहा कि वह उन्हें इसी नाम से संबोधित करेंगे।

दृश्य नहीं बदला तो होगा विरोध

विधायक ने फिल्म निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि गाने में दिखाए गए दृश्य को बदला जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दीपिका की ड्रेस और गाने में उसके इस्तेमाल के तरीके पर भी नाराजगी जताई।

पठान के बाद फिर उठा भगवा रंग का मुद्दा

इस विवाद के बीच शाहरुख खान की वर्ष 2023 में आई फिल्म 'पठान' भी चर्चा में आ गई है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में नजर आई थीं। उस समय भी उनके पहनावे को लेकर कई संगठनों ने विरोध जताया था। अब 'किंग' के गाने में भगवा रंग की ड्रेस को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।

दीया मिर्जा के बयान पर भी उठाए सवाल

नेगी ने अभिनेत्री दीया मिर्जा के दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि ईद के दौरान जानवरों की कुर्बानी को लेकर ऐसे कलाकार अपनी राय क्यों नहीं रखते। उन्होंने इसे धार्मिक मामलों में दोहरे रवैये से जोड़ते हुए कलाकारों से देश और धर्म का सम्मान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मन्नत बंगले से जुड़ी याचिका खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।