विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान को नेशनल अवॉर्ड न जीतने पर आज भी है दुःख, 70 फिल्में कर चुके हैं

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 11 Nov 2018 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:25 PM (IST)

शाहरुख़ ने अपने मजाकिया अंदाज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि ममता दी, अच्छा नहीं है मेरा पिक्चर, मेरा पिक्चर फेस्टिवल में आयेगा नहीं.

शाहरुख़ खान को नेशनल अवॉर्ड न जीतने पर आज भी है दुःख, 70 फिल्में कर चुके हैं
शाहरुख़ खान को नेशनल अवॉर्ड न जीतने पर आज भी है दुःख, 70 फिल्में कर चुके हैं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान ने अब तक कई फिल्म अवॉर्ड्स जीते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अब तक कोई नेशनल अवार्ड नहीं जीता है. हाल ही में उन्होंने यह बात स्वीकार भी ली है.

शाहरुख़ ने हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया. वहां वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें किसी भी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है और न ही उनकी कोई भी फिल्म कोलकाता फिल्मोत्सव का भी हिस्सा बनी है. इस बात की उन्हें तकलीफ है.

शाहरुख़ कहते हैं कि मैंने अब तक 70 फिल्में की हैं लेकिन मुझे जब भी किसी फिल्मोत्सव का हिस्सा बनने के लिए बुलाया जाता है तो या तो डांस करने के लिए बुलाया जाता है या फिर स्पीच देने के लिए बुलाया जाता है. उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसकी वजह यह हो सकती है कि मैं बहुत अधिक बुद्धिमान भी नहीं हूं और न ही बहुत स्मार्ट हूं. लेकिन शाहरुख ने आगे कहा कि 12 सालों से जब से इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता नाइट राइडर टीम से जुड़ा हूं, स्मार्टर हो गया हूं. साथ ही थोड़ा बुद्धिजीवी भी हो गया हूं. पश्चिम बंगाल में लगातार आने जाने से लोगों से मेरा जुड़ाव हुआ है तो मैं उम्मीद करता हूं कि अगले 10 साल में मेरी भी कोई ऐसी फिल्म होगी, जो इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनेगी. यह वाकई मेरे लिए दुख की बात है कि मैंने कभी कोई नेशनल अवॉर्ड हासिल नहीं किया है.

बता दें कि इस समारोह के दौरान शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर दिखाया गया. शाहरुख़ ने अपने मजाकिया अंदाज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि ममता दी, अच्छा नहीं है मेरा पिक्चर, मेरा पिक्चर फेस्टिवल में आयेगा नहीं, मेरे को ट्रेलर दिखाने का परमिशन है तो दो तीन मिनट. दिखा दूं.

यह भी पढ़ें: KGF Trailer: शाहरुख़ खान की ज़ीरो से टकरायेगा कन्नड़ का ये 'अमिताभ'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।