Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Satish Kaushik Networth: पत्नी और बेटी के लिए सतीश कौशिक छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति, जानें उनकी नेटवर्थ

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 10:23 AM (IST)

    Satish Kaushik Net worth सतीश कौशिक के अचानक निधन की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। एक्टर हाल ही में जावेद अख्तर की पार्टी में नजर आए थे। जिसके बाद गु ...और पढ़ें

    Hero Image
    Actor Satish Kaushik Net worth, Twitter Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Net worth: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे है। 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: पप्पू पेजर से लेकर मुत्थु स्वामी तक, सतीश कौशिक की ये आइकॉनिक परफॉर्मेंसेज रहीं यादगार

    होली पार्टी में हुए शामिल

    सतीश कौशिक ने मंगलवार को जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली पार्टी अटेंड की थी। वहां से उन्होंने अपनी कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद गुरुवार को उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया।

    सतीश कौशिक की नेट वर्थ 

    सतीश कौशक लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान और साख स्थापित की। सतीश कौशिक की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में उनकी नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये थी। एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक एक डायरेक्टर प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर भी थे।

    सतीश कौशिक का करियर

    सतीश कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर में कई यादगार परफॉर्मेंसेस दीं। उन्होंने अमरीश पुरी से लेकर अनिल कपूर तक, कई बड़े स्टार्स संग काम किया। उनकी कुछ आइकोनिक परफॉर्मेंसेस में कैलेंडर, मुत्तु स्वामी और पप्पू पेजर जैसे किरदार शामिल हैं।

    सतीश कौशिक की यादगार फिल्में

    सतीश कौशिक की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साजन चले ससुराल, राम लखन, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, दीवाना मस्ताना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, लक्ष्मी और उड़ता पंजाब समेत कई फिल्मों में काम किया।

    सतीश कौशिक का परिवार

    सतीश कौशिक ने 1985 में शशि कौशिक संग शादी की थी। उनके बेटे शानू कौशिक का दो साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद वो दोबारा साल 2012 में सरोगेट मदर के जरिए एक बेटी वंशिका के पिता बने।

    सतीश कौशिक का एजुकेशन

    13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने किरोड़ीमल कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके अलावा वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का भी हिस्सा रहें।

    यह भी पढ़ें- Satish Kaushik: कार में आया था सतीश कौशिक को हार्ट अटैक, पोस्टमॉर्टम के बाद दिल्ली से मुंबई लाई जाएगी बॉडी