Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Satish Kaushik Death: 'कैलेंडर' का कभी ना भूलने वाला 'पेज'र, दिल्ली पुलिस ने सतीश कौशिक को दी श्रद्धांजलि

    Satish Kaushik Death सतीश कौशिक के निधन से पूरा देश सदमे में हैं। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस हर कोई एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। अब हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी एक्टर को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Thu, 09 Mar 2023 05:49 PM (IST)
    Hero Image
    Satish Kaushik Death Delhi Police Emotional Tribute to Mr India Actor Fans Get Emotional/Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर ने हर किसी को अंदर से झकझोर दिया है। चार दशक से भी ज्यादा अपनी ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले सतीश कौशिक आज हमारे बीच नहीं रहे, इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है। 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर राजनेता और फैंस हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी सतीश कौशिक को खास अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका ये ट्वीट देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

    फिल्मी अंदाज में दी दिल्ली पुलिस ने श्रद्धांजलि

    सतीश कौशिक एक मंझे हुए कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन डायरेक्टर और राइटर भी थे। उन्होंने सिर्फ अनिल कपूर की ही फिल्मों को डायरेक्ट नहीं किया, बल्कि सलमान खान के करियर में भी 'तेरे नाम' जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ चार चांद लगाए।

    एक्टर ने दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली। देशभर के लोगों की तरह ही दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने फिल्मी अंदाज में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'कुंज बिहारी, क्या बात थी तुम्हारी। आप 'कैलेंडर' का कभी ना भूलने वाला 'पेज'र हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सतीश जी'।

    सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

    सतीश कौशिक के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 7 मार्च को जावेद अख्तर के घर होली सेलिब्रेशन में शामिल हुए सतीश कौशिक का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना सभी के दिलों को तोड़ गया। अनुपम खेर से लेकर जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल, अनिल कपूर, अक्षय कुमार जैसे कई सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    मुंबई में होगा एक्टर का अंतिम संस्कार 

    आपको बता दें कि 9 तारीख की सुबह अचानक ही एक्टर के निधन ने सबको हैरान कर दिया। उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने एक्टर के निधन की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।