विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मोटी' कहने पर भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास

Published: Thu, 21 May 2026 04:00 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम इस वक्त एक वायरल पोस्ट को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

भड़की सारा तेंदुलकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

भड़की सारा तेंदुलकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. क्रिकेट के भगवान की बेटी सारा तेंदुलकर

  2. वायरल वीडियो में किया गया बॉडी शेम

  3. पैपराजी पर भड़कीं सारा तेंदुलकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बी टाउन में भी काफी चर्चा में रहती हैं। अपने हॉट लुक्स को लेकर वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। लेकिन इस वक्त वजह कुछ और है, जिसके चलते सचिन की बेटी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। 

सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज द्वारा सारा तेंदुलकर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सारा की बॉडी शेमिंग की गई है। इसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और उस पैपराजी को लताड़ लगाई है। 

पैपराजी पर नाराज हुईं सारा तेंदुलकर 

सारा तेंदुलकर बेशक कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। लेकिन अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर वह हिंदी सिनेमा की कई हसीनाओं पर भारी पड़ती हैं। इतना ही नहीं आए दिन सारा तेंदुलकर ने अलग-अलग जहग पर स्पॉट होती हैं, जिसकी वजह से पैपराजी के कैमरों में उनकी झलक कैद होती रहती है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट पर छाया अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक का वेडिंग लुक, बहन सारा ने चुराई लाइमलाइट

sara tendulkar (1)

हाल ही में एक पैपराजी पेज ने सारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है और उनका रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा तेंदुलकर की बॉडी शेमिंग का मामला चर्चा में आ गया है। सारा ने इस मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए पैपराजी के पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है-

saratendulkar

तुम घिनौने हो, ये कोई पत्रकारिता नहीं, हमें अकेला छोड़ दो। तुम बेशक अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे। 

इस तरह से सारा तेंदुलकर ने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई है। ये पहला मौका नहीं है, जब सोशल मीडिया पर सारा को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है, इससे पहले भी कई बार उनके साथ ये हुआ है, लेकिन अच्छी बात ये है कि वह अपने आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब देना अच्छे से जानती हैं। 

सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने बतौर मॉडल भी अपनी पहचान बनाई है। कई इंटरनेशनल ब्रांड के मॉडल के तौर पर वह नजर आई हैं। माना ये भी जाता है कि वह भविष्य में बॉलीवुड का रुख कर सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। 

यह भी पढ़ें- 'शुरू होने से पहले...' Siddhant Chaturvedi और Sara Tendulkar का हुआ ब्रेकअप, परिवार से भी कर ली थी मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।