यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'शुरू होने से पहले...' Siddhant Chaturvedi और Sara Tendulkar का हुआ ब्रेकअप, परिवार से भी कर ली थी मुलाकात
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। भले ही वह एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। खासकर अपनी लव लाइफ को लेकर। कुछ समय पहले ये खबर थी कि एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। इसके बाद ऐसी खबर आई कि सिद्धांत और सारा का अफेयर चल रहा है।

HighLights
- धड़क 2 में नजर आएंगे सिद्धांत
- किसे डेट कर रहीं सारा तेंदुलकर?
- सिद्धांत और सारा का हुआ ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री का एक रोमांस शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। पिछले दिनों ये खबर आई थी कि गहराईयां फेम अभिनेता सिद्धांत कपूर और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब लेटेस्ट अपडेट बताता है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
परिवारों की हो चुकी थी मुलाकात?
यह ब्रेकअप सिद्धांत और सारा द्वारा अपने परिवारों से एक-दूसरे को मिलवाने के कुछ ही हफ्तों बाद हुआ है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सारा के साथ ब्रेकअप करने वाले सिद्धांत ही थे। प्रकाशन ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ। यह सिद्धांत ही थे जिन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया। यह तब हुआ जब दोनों एक-दूसरे के परिवार से मिले।" रिपोर्ट में आगे बताया गया कि हालांकि रिश्ता आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था, खासकर जब दोनों पक्ष एक-दूसरे को अपने परिवारों से मिलवा रहे थे, लेकिन आखिरकार उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: Shubhman Gill को छोड़कर इस बॉलीवुड अभिनेता के प्यार में पड़ी Sara Tendulkar? नव्या नवेली का एक्स है एक्टर
(3).jpg)
दोनों सीरियस रिलेशन में थे
हालांकि उनके अलग होने के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस कपल के ब्रेकअप से उनके फैंस हैरान जरूर हुए होंगे। दोनों के रिश्ते में कथित तौर पर शुरुआती उत्साह देखने को मिला था। कुछ समय पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों के बीच रिश्ता सीरियस है। ऐसे में अचानक से ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल ही तोड़ दिया।
शुभमन गिल को डेट कर रही थीं सारा
वहीं दोनों के पास्ट रिलेशन की बात करें तो इससे पहले सारा का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा था। हालांकि,गिल ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं, सिद्धांत का नाम पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा गया था। कथित तौर पर यह रिश्ता भी पिछले साल खत्म हो गया।
.jpg)
सिद्धांत की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत चतुवेर्दी के लिए आने वाला साल काफी बिजी रहेगा। उन्हें आखिरी बार युध्रा में देखा गया था। इसके अलावा पहले से ही उनकी दो और फिल्में रिलीज की राह ताक रही हैं। इनमें तृप्ति डिमरी के साथ धड़क 2 और वामिका गब्बी और जया बच्चन के साथ दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग शामिल हैं।