विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट पर छाया अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक का वेडिंग लुक, बहन सारा ने चुराई लाइमलाइट

Published: Fri, 06 Mar 2026 04:59 PM (IST)

अर्जुन तेंदूलकर और सानिया चंडोक का वेडिंग लुक हर किसी को खूब पसंद आया। वहीं, इस खास मौके पक सारा तेंदूलकर भी काफी गॉर्जियस नजर आईं।

शादी में रेड रंग में ट्विनिंग करते दिखे अर्जुन-सानिया (Image Credit : Pallav Paliwal/Instagram)

शादी में रेड रंग में ट्विनिंग करते दिखे अर्जुन-सानिया (Image Credit : Pallav Paliwal/Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। मुंबई में हुए शादी समारोह में क्रिकेट जगत समेत कई बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सितारों से सजी इस शाम में तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का वेडिंग लुक खूब चर्चा में रहा।

वहीं, इस खास मौके पर दुल्हा-दुल्हन और सारा तेंदुलकर का मॉर्डन और ट्रेडिशनल लुक सबसे टॉप पर रहा। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही काफी वायरल होने लगी। आइए एक नजर डालते हैं इनके एलिगेंट लुक्स पर।

सानिया का पारंपरिक ब्राइडल लुक

Sania Chandok Wedding look

(Image Credit : Pallav Paliwal/Instagram)

सानिया चंडोक ने अपने खास दिन के लिए क्लासिक लाल रंग की खूबसूरत साड़ी चुनी। इस साड़ी पर बारीक कढ़ाई, सीक्विन और स्टोन वर्क किया गया था, जो इसे बेहद खास बना रहा था। साड़ी के बॉर्डर पर की गई डिटेलिंग ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। उन्होंने साड़ी को पारंपरिक स्टाइल में पहना, जो उनको सादगी भरा लुक दे रहा था।

सानिया ने अपने ब्राइडल लुक को काफी सिंपल रखा और उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए मांग टीका, कुंदन चोकर नेकलेस और लाल-सफेद चूड़ा पहना। वहीं, खुले बाल, लाइट मेकअप और लाल बिंदी ने ओवर-ओल लुक को क्लासिक ब्राइडल टच दिया।

अर्जुन का रॉयल लुक

Arjun Tendulkar Wedding look

(Image Credit : Pallav Paliwal)

शादी के खास मौके पर अर्जुन तेंदुलकर अपनी वाइफ के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आएं। उन्होंने लाल रंग का सिल्क कुर्ता पहना, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने एक कढ़ाई वाली बंदगला स्टाइल जैकेट भी कैरी किया। जैकेट की कढ़ाई ने उनके लुक को ग्रेसफुल बना दिया। इसके साथ ऑफ-व्हाइट कलर की स्लिम फिट ट्राउजर ने रेड आउटफिट में चार-चांद लगा दिया।

सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल ग्लैम

sara Wedding look

(Image Credit : Instagram)

भाई की शादी में सारा तेंदुलकर ने भी अपने ट्रेडिशनल अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस खास मौके पर उन्होंने पिंक कलर की बांधनी साड़ी पहनी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। बता दें कि साड़ी पर जरदोजी और रेशम की बारीक कढ़ाई की गई, जो साड़ी को और अट्रैक्टिव बना रहा था।

इसके साथ उन्होंने हॉट पिंक सिल्क ब्लाउज स्टाइल किया, जिस पर मल्टीकलर जरदोजी एंब्रॉयडरी और ज्वेल्ड टसल्स की गई थी। साथ ही, सारा ने अपने लुक को हैवी नेकलेस, ईयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियों और एक बड़ी स्टेटमेंट रिंग के साथ पूरा किया, जिससे उनका लुक और भी ब्यूटीफुल लग रहा था।

यह भी पढ़ें - अर्जुन तेंदुलकर की शादी में छाए एमएस धोनी और साक्षी, रॉयल लुक से लूटी महफिल

यह भी पढ़ें - शादी सीजन में दिखना है सबसे अलग? लहंगे पर खूब जचेंगे सेलिब्रिटी स्टाइल ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।