Arjun Tendulkar की शादी में Sara ने लूटी महफिल, पिंक साड़ी में ढाया कहर; डांस का VIDEO वायरल
Sara Tendulkar Pink Saree Video: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से शादी कर ली है। इस शादी में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर अपने लुक्स से सबका ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने शादी में गुलाबी रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फैंस ने उनके लुक की खूब तारीफ की और उन्हें 'नेशनल क्रश' बताया।
HighLights
अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी
भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा तेंदुलकर ने पहनीं पिंक कलर की साड़ी
सारा तेंदुलकर का लुक देख फैंस हुए मदहोश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sara Tendulkar Pink Saree Video। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
उनकी शादी की चर्चा से ज्यादा अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर लाइमलाइट में हैं। सारा अपने लुक्स और अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भाई अर्जुन की शादी में सारा पिंक कलर की साड़ी पहने कहर ढा रही हैं। उनके लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
पिंक साड़ी में Sara Tendulkar का लुक देख फैंस मदहोश
भाई अर्जुन की शादी में बहन सारा तेंदुलकर ने एक बेहद खूबसूरत हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। सारा इस लाइट शेड में बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आईं।
उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए ग्लोइंग मेकअप और क्लासिक ज्वेलरी के साथ पेयर किया, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आईं, फैंस उनकी तुलना किसी बॉलीवुड दीवा से करने लगे। सोशल मीडिया पर उन्हें 'नेशनल क्रश' बताया जा रहा है।
Beautiful Sara Tendulkar 💛
— Prakash (@definitelynot05) March 5, 2026
pic.twitter.com/u9RzexqBmt
इससे पहले भाई अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए सारा तेंदुलकर ने काफी हैवी लुक को चुना था। सारा हैवी वर्क लहंगे में नजर आईं थी और उनका लुक पूरी तरह से ट्रेडिशनल दिख रहा था, जिसे देखकर हर कोई काफी इंप्रेस हुआ।
सारा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन के पर्पल कलर के लहंगे को चुना था, जिस पर ढेर सारे मिरर से वर्क किया गया था। इस पर्पल लहंगे के साथ ग्रीन बेस्ट कलर चुनरी को पेयर किया गया था। उन्होंने अपने बालों को नीट चोटी हेयरस्टाइल क्रिएट किया था, जिसे मिरर वाली एक्सेसरीज के साथ सजाया गया था। प्री-वेडिंग फंक्शन में सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुड़ नाल इश्क मीठा गाने पर नांच रही हैं।