विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथों में हाथ डाले पहुंचे अमिषेक- ऐश्वर्या, 'क्वीन' के साथ दिखे SRK; Arjun Tendulkar की शादी में सितारों का मेला

Published: Thu, 05 Mar 2026 03:39 PM (IST)

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी मुंबई में भव्य तरीके से संपन्न हुई। इस समारोह में शाहरुख खान, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को सानिया चंदोक से शादी है। उनकी शादी सेंट रेजिस मुंबई, लोअर परेल में हो रही है, और कई बॉलीवुड हस्तियां शादी में शामिल हुई हैं।

शाह रुख खान अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। उनके अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और कई अन्य लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar और सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी के Video सामने आए, सारा के लुक्‍स ने खींचा ध्‍यान

जया बच्चन के साथ पहुंचे अमिताभ

शादी से पहले मंगलवार को अंबानी परिवार द्वारा जामनगर में एक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और महालक्ष्मी रेसकोर्स में संगीत समारोह आयोजित किया गया था। अमिताभ और जया बच्चन ने साथ में एंट्री ली लेकिन पैपराजी के लिए पोज किए बिना ही वो आगे बढ़ गए। अमिताभ बच्चन ने शॉल के साथ एक क्लासिक सफेद कुर्ता-पायजामा चुना, जबकि जया बच्चन सुनहरे बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों में फूलों का गजरा लगाया हुआ था।

वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक कलर की अचकन के साथ व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था। ऐश्वर्या ने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था। दोनों ने खुशी-खुशी पैपराजी के लिए पोज दिया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

शाह रुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ खुशी-खुशी पैपराजी के लिए पोज दिया। खानदान पारंपरिक पोशाक में काफी अच्छा लग रहा था।

फरहान अख्तर चूड़ीदार कुर्ते और नेहरू जैकेट में हैंडसम लगे। हालांकि इस दौरान उनके साथ पत्नी शिबानी नहीं दिखीं।

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल हुए। दोनों ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था जिस पर फूलों की कढ़ाई थी। साक्षी ने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

दिग्गज गायिका आशा भोसले भी शादी में शामिल हुईं। उन्होंने सफेद साड़ी के साथ मोतियों का हार पहना हुआ था।

मुकेश अंबानी नीता अंबानी के साथ पहुंचे। उनके बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज देते नजर आए। नीता अंबानी ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जबकि मुकेश अंबानी ने काले रंग का सूट चुना।

यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar's Sangeet: पत्‍नी हेजल के साथ पहुंचे युवराज सिंह, भज्‍जी-गीता भी आए नजर- Video