विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Arjun Tendulkar's Sangeet: पत्‍नी हेजल के साथ पहुंचे युवराज सिंह, भज्‍जी-गीता भी आए नजर- Video

Published: Wed, 04 Mar 2026 11:39 AM (IST)

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरो शोरो से चल रही हैं। युवराज सिंह, ...और पढ़ें

संगीत समारोह में पहुंचे कई क्रिकटर्स

संगीत समारोह में पहुंचे कई क्रिकटर्स

HighLights

  1. 5 मार्च को होगी अर्जुन-सानिया की शादी

  2. जोरो पर चल रहीं शादी की तैयारियां

  3. कई बड़ी हस्तियां शादी में होंगी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरो शोरो से चल रही हैं। युवराज सिंह, हरभजन सिंह और अन्य क्रिकेट जगत की हस्तियों ने संगीत में शिरकत की। अर्जुन और सानिया चंदोक 5 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
शादी से पहले के कई कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में आयोजित किए गए थे। इसके बाद मंगलवार को मुंबई में समारोहों की शुरुआत हुई। मुंबई में आयोजित संगीत समारोह में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियों के साथ-साथ फैमली मेंबर भी शामिल हुए।

फैंस का खींचा ध्‍यान

संगीत समारोह के दौरान सचिन तेंदुलकर ने हरे कुर्ते के साथ बेज-गोल्ड कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। अर्जुन तेंदुलकर ने आइवरी-गोल्ड शेरवानी पहनी। अंजली तेंदुलकर ने काले-गोल्ड कढ़ाई वाला लहंगा और सारा तेंदुलकर ने लाल और सुनहरे रंग का लहंगा चुना। वहीं सानिया चंदोक बेज रंग के सीक्वेंस वाले लहंगे में नजर आईं।

परिवार संग पहुंचने क्रिकटर्स

संगीत समारोह में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा और अग्नि देव चोपड़ा के साथ-साथ कई प्रमुख क्रिकेटर भी उपस्थित थे। युवराज सिंह और हेजल कीच ने सभी का ध्‍यान खींचा। दोनों ब्‍लैक आउटफिट में नजर आए। वहीं हरभजन सिंह ने गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी और गीता बसरा ने हल्के हरे रंग का लहंगा पहना था।

 

 

 

जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी संगीत समारोह में नजर आए। वहीं बीसीसीआई के चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर अपनी पत्नी फातिमा घड़ियाली के साथ नजर आए। इरफान पठान और सफा बेग, यूसुफ पठान और अफरीन भी इस इवेंट में शामिल हुए।

 

 

 

कई बड़ी हस्तियां कर सकतीं शिरकत

दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को इस शादी का निमंत्रण दिया है। सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कहा था, "जब बेटा इंट्रोड्यूस करने के लिए कोई लड़की को घर लेके आता है, तो पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है।"

यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar और सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी के Video सामने आए, सारा के लुक्‍स ने खींचा ध्‍यान

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे, डेट-वेन्‍यू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई