Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar से 1 रुपये ज्यादा मांगने की वजह से मेकर्स ने संजीव कपूर को Masterchef से किया बाहर, फिर अपनी शर्तों पर किया शो

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    जाने माने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने मास्टरशेफ इंडिया को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार से एक रुपये ज्यादा फीस की मांग की जिसकी वजह से मेकर्स ने उन्हें उस सीजन से बाहर कर दिया। इसके बाद शेफ की एंट्री सीजन 2 में हुई और वो अन्य सीजन में भी हिस्सा रहे।

    Hero Image
    अक्षय कुमार और संजीव कपूर मास्टर शेफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।रियलिटी शो मास्टरशेफ साल 2010 से इंडियन ऑडियंस के बीच पॉपुलर हुआ। इसके पहले सीजन में अक्षय कुमार,कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा ने शो को जज किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाने माने शेफ,संजीव कपूर को भी मास्टरशेफ इंडिया के प्रीमियर सीजन के लिए संपर्क किया गया था? लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की वजह से वो इससे बाहर हो गए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार के साथ करना था जज

    हाल ही में संजीव कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान शेफ ने बताया कि उनसे मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में जज बनने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने निर्माताओं के सामने एक शर्त रखी थी जिसके कारण उन्हें यह गोल्डन चांस खोना पड़ा। होस्ट से बात करते हुए संजीव कपूर ने बताया कि मास्टरशेफ के भारत आने से पहले, उन्होंने इसी तरह के कई कुकरी शो एंकर किए थे और उन्हें इसके भविष्य के बारे में भी अच्छे से पता था। ऐसे में जब शो के निर्माताओं ने सीजन 1 के लिए शेफ से संपर्क किया,तो उन्हें बताया गया कि एक जज ने पहले ही शो के लिए साइन कर लिया है और वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं।

    यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Box Office: खत्म हुआ Akshay Kumar की फिल्म का 'खेल', मंडे टेस्ट कलेक्शन में हुई फेल

    क्या थी संजीव कपूर की डिमांड?

    उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स बोले कि हमने अक्षय को साइन कर लिया है और हम आपको भी साइन करना चाहते हैं। इस पर सेफ ने कहा,'बहुत अच्छा,मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मेरी एक ही शर्त है।'आप उन्हें जो भी पेमेंट कर रहे हैं, मैं उससे एक रुपया अधिक लूंगा।' इस पर मेकर्स ने संजीव से कहा कि आप अक्षय कुमार से अधिक फीस की डिमांड कर रहे हैं? संजीव ने कहा,'हां क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।'इस पर वे चौंक गए और उन्होंने संजीव कपूर को साइन नहीं किया।"

    मास्टरशेफ इंडिया के अब तक हिंदी में कुल आठ सीजन आ चुके हैं। संजीव कपूर दूसरे सीजन में शामिल हुए थे और चौथे सीजन तक इसका हिस्सा रहे। उनके बाहर जाने के बाद कुछ अन्य शेफ्स आए और गए। हालांकि, विकास खन्ना और रणवीर बराड़ उन शेफ्स में हैं जो सबसे लंबे समय तक टिके रहे।

    यह भी पढ़ें: टेलीविजन की इस खूबसूरत अदाकारा को बहन मानते हैं Akshay Kumar, पैर छूकर ले चुके हैं आशीर्वाद