विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khel Khel Mein Box Office: खत्म हुआ Akshay Kumar की फिल्म का 'खेल', मंडे टेस्ट कलेक्शन में हुई फेल

Published: Tue, 20 Aug 2024 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2024 10:35 AM (IST)

Khel Khel Mein Box Office Collection अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म खेल खेल में में उम्मीद ...और पढ़ें

खेल खेल में की कमाई में आयी गिरावट (Photo Credit-X)
खेल खेल में की कमाई में आयी गिरावट (Photo Credit-X)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी खेल खेल में
  2. 5वें दिन कमाई में बेड़ा हुआ गर्क
  3. रक्षा बंधन की छु्ट्टी नहीं उठा सकी फायदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khel Khel Mein Box Office Collection Day 5: निर्देशक मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में ये आस लगाई जा रही थी कि ये मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करियर को ट्रैक पर वापस ले आएगी। लेकिन कहानी जस की तस बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अक्की की मूवीज का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

रक्षा बंधन के हॉलिडे पर भी खेल खेल में को सिनेमाघरों में भारी मात्रा में दर्शक नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से 5वें दिन इस मल्टी स्टारर मूवी की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। आइए इसकी कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। 

5वें दिन खेल खेल में की कमाई

मंडे टेस्ट में खेल खेल में फिल्म बुरी तरह से फेल हो गई है। जिसका डर था वो साफ होता हुआ नजर आ रहा है और महज रिलीज के 5 दिन के भीतर पर बॉक्स ऑफिस पर खेल खेल में का खेल समाप्त होता दिख रहा है। बैक टू बैक छुट्टियों का अक्षय कुमार की ये फिल्म कोई भी लाभ नहीं उठा सकी है और कमाई के मामले में बेअसर साबित हुई है। 

ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office: अक्षय-जॉन में से किस सुपरस्टार की फिल्म का पहले वीकेंड पलड़ा रहा भारी?

सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर 1.90 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाया है। जोकि लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के हिसाब से काफी खराब है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक खेल खेल में एक भी दिन डबल डिजिट में कारोबार नहीं कर सकी है। 

खेल खेल में कलेक्शन रिपोर्ट 

       दिन       कलेक्शन
    पहला दिन     5.23 करोड़
    दूसरा दिन     2.42 करोड़
    तीसरा दिन     3.40 करोड़
    चौथा दिन     3.85 करोड़
    पांचवा दिन     1.90 करोड़
       कुल     16.8 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर खेल खेल में के प्रदर्शन को देखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की ये मूवी भी फिल्म फ्लॉप लिस्ट में शामिल होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- टेलीविजन की इस खूबसूरत अदाकारा को बहन मानते हैं Akshay Kumar, पैर छूकर ले चुके हैं आशीर्वाद