Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Kapoor का बड़ा खुलासा, कहा- 'अनिल कपूर मुझसे ज्यादा सक्सेसफुल हैं, लेकिन मैं ज्यादा खुश हूं'

    Updated: Tue, 14 May 2024 03:29 PM (IST)

    बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद काफी कॉमन माना जाता है। पृथ्वीराज कपूर खानदान की पीढ़ियां दर पीढ़ियां इस फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इसके अलावा बोनी कपूर ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनिल कपूर और संजय कपूर. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्टर माने हैं। उनकी गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। वहीं, उनके बड़े भाई बोनी कपूर सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अनिल और बोनी की तरह संजय कपूर को वो स्टारडम नहीं मिला, जिसका वे खुद को हकदार मानते हैं। 1995 में बोनी कपूर की फिल्म 'प्रेम' से डेब्यू करने वाले संजय कपूर का करियर कुछ खास उड़ान नहीं भर सका। मगर इस प्रोफेशनल डिफ्रेंस का असर कभी उनके पर्सनल रिलेशन पर पड़ा या नहीं, इस पर संजय कपूर ने खुलकर बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कपूर अपने भाई अनिल कपूर से कम सक्सेसफुल होने के बाद भी जिंदगी में ज्यादा खुश हैं। शिवानी पाउ को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में संजय कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बहुत सी बातों का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ चीजें भी हैं, जो क्लियर कीं। 

    फैमिली पर बोले संजय कपूर

    संजय कपूर ने भाइयों के साथ होने वाली तुलना पर बात की। उन्होंने कहा, ''हम साथ रहते थे। जब हमने शुरुआत की थी, तब हम दो बेडरूम हॉल वाले में रहते थे। हमारा परिवार आपस में जुड़ा हुआ है। जाहिर है, हमारे बच्चे हैं, सबकुछ है। ऐसा कई बार होता है, जब मैं अनिल या बोनी से एक या डेढ़ महीने तक नहीं मिल पाता। लेकिन हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम इतने समझदार भी हैं कि चीजों को समझ सकें।''

    अनिल कपूर से है कॉम्पटीशन?

    संजय कपूर से पूछा गया कि क्या वह भाई अनिल कपूर से कॉम्पटीशन फील करते हैं? इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि वह अनिल से कम सफल हैं, लेकिन उनसे ज्यादा खुश हैं। 'शक्ति: द पावर', 'सिर्फ तुम' 'औजार' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके संजय कपूर ने कहा, ''मैं नहीं कह रहा कि कॉम्प्टीशन नहीं है। यह पर्सन-टू-पर्सन वाली चीज है। अनिल कूपर मुझसे ज्यादा सफल हैं, लेकिन मैं ज्यादा खुश हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि मैंने कम अचीव किया, लेकिन मैं खुश रहता हूं। मुझे नहीं पता ये कैसे कहना है, लेकिन मुझे लगता है मैं अनिल से ज्यादा खुश रहता हूं।''

    संजय कपूर वर्क फ्रंट

    संजय कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो आखिर बार उन्हें 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। वह 'राजा' और 'छुपा रुस्तम' जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: संजय कपूर ने पत्नी को किया था चीट, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर महीप बोलीं- 'अगर बेटी संग वही हुआ तो...'