Samantha Ruth Prabhu ने विजय देवरकोंडा के फैन से मांगी माफी, 'खुशी' बनी कारण
Samantha Ruth Prabhu News फिल्म एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से फिल्म अभिनेता विजय देवोरकोंडा के फैंस से माफी मांगी है। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म एक्ट्रेस है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu News: फिल्म एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर अपनी आगामी रोमांटिक एंटरटेनर के बारे में जानकारी दी है। इस फिल्म में उनके अलावा विजय देवरकोंडा की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। उन्होंने फिल्म को लेकर हो रहे डिले पर अभिनेता विजय और उनके फैंस से माफी भी मांगी है।
समांथा रुथ प्रभु विजय देवरकोंडा के साथ 'खुशी' में नजर आएंगी
समांथा रुथ प्रभु लाइगर अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फिल्म खुशी में नजर आएंगी। इस फिल्म का शुरुआती शेड्यूल शूट कर लिया गया है। इसे कश्मीर में फिल्माया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के चलते इसका कुछ हिस्सा बाद में शूट किया जाना था। अब इसे जल्द बारा शूट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma गुरु रंधावा के साथ करेंगे सिंगिंग डेब्यू, मीका सिंह ने बधाई देते हुए कहा- दो रॉकस्टार एक...
समांथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा के फैंस से क्षमा भी मांगी है
समांथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'खुशी की शूटिंग जल्द शुरू होगी। विजय देवरकोंडा के फैंस से मैं क्षमा चाहती हूं। यशोदा फिल्म में नजर आई समांथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा से भी डिले के लिए माफी मांगी है। इसके पहले ट्विटर पर एक फैन ने लिखा था, 'समांथा रुथ प्रभु खुशी फिल्म पर क्या हो रहा है?' इसी पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 की विनर होंगी प्रियंका चहर चौधरी, एक्स कंटेस्टेंट अली गोनी का दावा, कहा- एक्सपीरियंस से...
समांथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही है
समांथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही है। इस बारे में उन्होंने जानकारी दी थी। वह इसका इलाज करा रही है। वह इससे उबरने का प्रयास कर रही है। वह जिम में भी कड़ी मेहनत करती नजर आती है। समांथा रुथ प्रभु ने फिल्म खुशी में एक स्पेशल नंबर किया था। वहीं, वह द फैमिली मैन में विलेन की भूमिका में भी नजर आई है। वह उत्तर भारत में भी काफी फेमस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है।