Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan ने इस फिंगर में पहनी अंगूठी, लोगों ने लगाए 'गुड न्यूज' के कयास

    सलमान खान मंगलवार को मुंबई में हुई IIFA 2023 की प्रेस मीट में शामिल हुए। इस मौके पर सलमान खान के हाथ में एक रिंग नजर आई। एक्टर ने मिडिल फिंगर में रिंग पहनी हुई थी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    By Aditi YadavEdited By: Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:27 PM (IST)
    Hero Image
    salman khan ring, salman khan, Photo Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Salman Khan Ring: बॉलीवुड के सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल  लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार को एक्टर मुंबई में हुई IIFA 2023 की प्रेस मीट में शामिल हुए। इस मौके पर सलमान खान के अलावा कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे, लेकिन सलमान खान ने पूरी लाइमलाइट लूटी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान ने पहनी रिंग

    इस खास मौके पर सलमान ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंट सूट में नजर आए। इस दौरान सलमान खान ने मीडिया को भी पोज दिए। इसी बीच सबकी निगाहें एक्टर के हाथ पर जा टकी। हमेशा की तरह उन्होंने अपना फेवरेट ब्रेसलेट तो पहना ही था, लेकिन इसके अलावा उनके हाथ में एक रिंग भी नजर आई। सलमान ने मिडिल फिंगर में एक रिंग पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर अब इस रिंग को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे सलमान की लकी रिंग बता रहा है तो कई फैंस कमेंट में उनकी सगाई की रिंग बता रहे हैं।

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

    इस फोटो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है,  जिसमे उन्होंने लिखा है- लकी रिंग। इस पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान खान तो पूरे ही लकी हैं, उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है। दूसरे ने लिखा- ये जरूर बंगाली बाबा ने दी होगी, इसे इसका खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए। एक ने लिखा- सलमान भाई ने कहीं अपनी सगाई तो नहीं कर ली। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये रिंग सलमान को पिता सलीम खान ने दी है, जैसा कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को दी हुई है। हालांकि अब इस रिंग का क्या सच है ये तो सलमान खान ही जानते हैं।

    रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया को कर रहे हैं डेट

    सलमान खान का नाम पिछले कुछ सालों से विदेशी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से जुड़ रहा है। यूलिया वंतूर के जन्मदिन पर सलमान शामिल हुए थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। 

    सलमान खान की आने वाली फिल्म

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Raveena Tondan ने टाइगर रिजर्व मामले में दी अपनी सफाई, कहा- ‘हम पर्यटन के लिए बने रास्ते पर थे…’