सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास
सलमान खान का एक ऐसा सुपरहिट गाना था, जिसे दो अलग-अलग सिंगर ने 5 साल के गैप में गाया था। सोनू निगम की आवाज में जो गाना कभी दुनिया तक नहीं पहुंचा, उसे गाकर उदित नारायण ने खूब वाहवाही लूटी थी।
-1795590356619_m.webp)
सलमान खान के एक ही गाने को दो सिंगर्स ने गाया/ फोटो- यूट्यूब
HighLights
दो अलग-अलग सिंगर्स ने गाया था सलमान का एक गाना
अल्का याग्निक-उदित नारायण की आवाज में हुआ जबरदस्त हिट
सोनू निगम की आवाज में मेकर्स ने किया था ड्रॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में हिट हो या न हो, उनकी मूवीज की सबसे बड़ी खासियत है गाने, जो संगीत प्रेमियों की जुबान पर रहते हैं। हालांकि, उनके करियर का एक ऐसा हिट ट्रैक है जो सालों तक अटका रहा था। दिलचस्प बात ये है कि उनके सालों तक अटके सेम गाने को सोनू निगम और उदित नारायण दोनों ने आवाज दी थी।
सोनू निगम (Sonu Nigam Songs) की आवाज में तो ये गाना दुनिया तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन जब उदित और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की जोड़ी ने वही गाना गाया, तो उसने इतिहास रच दिया। कौन सा है वो एक कल्ट गीत, जिसे दो अलग सिंगर्स ने दी आवाज, पढ़ें उससे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।
सोनू निगम-उदित नारायण दोनों ने किया गाने को रिकॉर्ड
सलमान खान के जिस चार्टबस्टर गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2005 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' (Maine Pyar Kyun Kiya) का है। मूवी में सलमान के साथ सुष्मिता सेन और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। गाने के लिरिक्स थे 'साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में' (Sajan Tumse Pyar Ki Ladai Mein Song)। भाईजान की ये मूवी भले ही फ्लॉप थी, लेकिन उसका ये गीत जबरदस्त हिट हुआ था।
'साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में' गाने को उदित नारायण (Udit Narayan) और अल्का याग्निक ने गाया था। इसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। गाने के कंपोजिशन की कमान हिमेश रेशमिया ने संभाली थी। हालांकि, उदित नारायण-अल्का याग्निक की आवाज में सदाबहार बना ये गाना उनसे पहले सोनू निगम सलमान की ही एक फिल्म के लिए गा चुके थे।
Video Credit- T-series
सलमान खान-करिश्मा पर फिल्माया गया था गाना
उदित नारायण से पहले सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज में ये गाना साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के लिए रिकॉर्ड किया था। हैरानी की बात ये है कि उदित नारायण और सोनू निगम दोनों के साथ ये गाना अल्का याग्निक ने ही गाया था। दोनों ही गानों की धुन बिल्कुल सेम थी, क्योंकि सोनू निगम की आवाज में भी गाए गीत को हिमेश रेशमिया ने ही कंपोज किया था।
Video Credit- Lyricist Sudhakar Sharma
दरअसल जब दुल्हन हम ले जाएंगे बन रही थी,तो मेकर्स को एडिटिंग के दौरान ये एहसास हुआ कि दुल्हन हम ले जाएंगे की कहानी के साथ ये गाना सटीक नहीं बैठ रहा है, जिसकी वजह से सोनू निगम के गाए गीत को ड्रॉप कर दिया गया। 5 साल बाद उसी गाने को सिचुएशन के हिसाब से बदला गया और सोनू निगम की जगह इसे उदित नारायण से गंवाया गया, जो 90 के दौर में सलमान खान के लिए कई गाने पहले ही गा चुके थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।