विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की जवान का प्रीव्यू देख सलमान खान के उड़े होश, बोले- 'पठान जवान बन गया'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 11 Jul 2023 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:24 PM (IST)

Salman Khan Post For Jawan Prevue सोमवार को फिल्म जवान ( Jawan ) का प्रीव्यू रिलीज हुआ । ये देखने ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan And Salman Khan Photo Credit Instagram
Shah Rukh Khan And Salman Khan Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सलमान खान ने देखा शाह रुख की जवान का प्रीव्यू
  2. सोशल मीडिया पर सलमान ने की जवान की तारीफ
  3. 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी मूवी

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Salman Khan Post For Jawan Prevue: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) का प्रीव्यू रिलीज कर दिया गया था । ये देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं । फैंस के बाद अब शाह रुख की फिल्म की प्रीव्यू रिलीज पर सलमान खान (Salman Khan) का भी रिएक्शन सामने आया है ।

सलमान खान ने शाह रुख के 'जवान' प्रीव्यू की तारीफ

सलमान खान ने फिल्म 'जवान' को लेकर  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है । उन्होंने शाह रुख खान की 'जवान' का प्रीव्यू शेयर करते हुए लिखा , 'पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया । अब ये ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखना चाहिए। मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा । मजा आ गया वाह ।'

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बॉलीवुड के दो शेर सलमान और शाहरुख- यूजर

सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं । एक फैन ने लिखा है , 'बॉलीवुड के दो शेर सलमान खान और शाहरुख खान।' दूसरे फैन ने लिखा है, 'दोनों खान सभी की जान ।' तीसरे ने लिखा है, 'भाई आप भी अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम करो ।' चौथे फैन ने लिखा है, 'भाई आप कब बनाएंगे ऐसी मूवी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म शाह रुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। मूवी में शाह रुख खान के अलावा नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी ।