20 साल पहले Salman Khan बनने वाले थे 'राम', 4000 करोड़ वाली नहीं...इस रामायण के मुरीद हैं भाईजान
सलमान खान ने हाल ही में बताया की वह 20 साल पहले पर्दे पर भगवान राम बनने वाले थे, लेकिन ...और पढ़ें

20 साल पहले राम की भूमिका करने वाले थे सलमान खान/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
सलमान खान 20 साल पहले राम का किरदार निभाने वाले थे
मीडिया के कारण फिल्म बनने से पहले ही रुक गई
सलमान खान को पसंद आई इस रामायण की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् पार्ट 1 की चर्चा चारो ओर हो रही है। फिल्म के 4000 करोड़ के बजट से लेकर VFX पर भी लोग खूब बातें कर रहे हैं। सलमान खान ने भी रणबीर की रामायण पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा राज भी खोला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
सलमान खान ने बताया कि जब किसी ने बड़े पर्दे पर रामायण बनाने की सोची भी नहीं थी, तब वह बिग स्क्रीन पर भगवान राम बनकर आने वाले थे। इतना ही नहीं, जब उनसे ये पूछा गया कि अब तक जितनी भी रामायण आई हैं, उनकी फेवरेट कौन सी है, तो दबंग खान ने 4000 करोड़ के ऊपर किसी और की बनाई रामायण को चुना।
क्यों परदे पर श्रीराम नहीं बने सलमान खान?
बीते दिन मुंबई में सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इसी दौरान उन्होंने अपनी ठंडे बस्ते में गई फिल्म उस फिल्म के बारे में भी बात की, जिसमें अभिनेता राम बनने वाले थे। सलमान खान ने कहा, "20 साल पहले हम रामायण पर फिल्म बनाने वाले थे। मूवी की घोषणा के बाद, एक रात जब वो और उनके भाई कहीं से बाहर निकल रहे थे तो उस समय प्रेस ने उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली।"
बॉलीवुड के दबंग खान ने आगे बात करते हुए कहा, "मीडिया वालों ने हमारे सिर पर दो मुकूट दिखा दिए और कहा, ये देखो हमारे राम हैं और ये (सलमान के भाई) हमारे लक्ष्मण हैं। बस वो ही समय था हमने फिल्म बनने से पहले ही बंद कर दी।" सलमान ने ये भी बताया कि उनके भाई रामायण पर फिल्म बनाना चाहते थे।"
View this post on Instagram
ये रामायण है सलमान खान की फेवरेट
मातृभूमि के ट्रेलर पर जब सलमान खान से ये पूछा गया कि क्या उन्होंने रामायण देखी है? तो इसका जवाब देते हुए तुरंत अभिनेता ने कहा, "मैंने रामानंद सागर की रामायण देखी है।" उन्होंने उसी रामायण को आइकॉनिक भी बताया। इसी ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान ने ये भी कहा था कि हमें रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् के 4000 करोड़ के बजट और VFX को छोड़कर रामायण पर ही बात करनी चाहिए। राम-रावण, सीता हमें इन किरदारों पर बात करनी चाहिए।"

ईठा के साथ बिग स्क्रीन पर टक्कर लेगी मातृभूमि
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट की बात करें, तो लंबे समय से टल रही अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईठा के साथ बॉक्स ऑफिस पर 4 दिसंबर को टक्कर लेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।