विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:54 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान

HighLights

  1. सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को होगी रिलीज

  2. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से होगा सीधा मुकाबला

  3. फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में नवंबर के बाद दिसंबर के महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इन बड़ी फिल्मों में शाह रुख खान की किंग से लेकर एंवेजर्स: डूम्सडे समेत श्रद्धा कपूर की ईठा का नाम भी शामिल है और अब लीजिए दिसंबर के महीने में ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी तूफान मचाने आ रहे हैं सलमान खान, क्योंकि दबंग खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) की रिलीज का एलान हो चुका है।

ईठा से टकराएगी मातृभूमि? 

दरअसल हाल ही में ही सलमान ने मुंबई में मातृभूमि (Maatrubhumi Trailer) के ट्रेलर इवेंट के दौरान खुद फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। सलमान ने कहा है कि उनकी फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट में बार-बार देरी हुई और अब इस देरी के चलते आखिरकार फिल्म को ग्रीन सिग्नल मिला है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है।

maatrubhumi

अब इसमें ट्विस्ट ये है कि 4 दिसंबर को ही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म 'ईठा' (Eetha) भी रिलीज होने जा रही है। मतलब ये है कि भाईजान अब श्रद्धा की फिल्म की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। अभीतक 4 दिसंबर को श्रद्धा की फिल्म आ रही थी और वो भी किंग से पहले, लेकिन अब श्रद्धा की फिल्म से सलमान की फिल्म टकराने वाली है।

इवेंट पर क्या बोले सलमान खान? 

फिल्म के इस ट्रेलर लॉन्च पर सलमान (Salman Khan) ने बताया कि, फिल्म में आखिर इतनी देरी क्यों हुई है। दरअसल कहा जा रहा था कि वीएफएक्स और फिल्म की एडिटिंग के चलते देरी हुई है।

Eetha

इस पर सलमान ने कहा कि, फिल्म की देरी का कारण ये है कि, वो होता है ना वो, VFX... आजकल हर कोई वीएफएक्स का एक्सपर्ट हो गया है। जहां पर वीएफएक्स का शॉट डाला नहीं गया है, तो वहां पर भी देखते हैं कि ये वीएफएक्स का शॉट अच्छा नहीं हुआ है... वगैरह, वगैरह... ये हम किसी को मौका नहीं देना चाह रहे हैं कि, वह जूम इन करके देखे और बोले कि वीएएफ, हम्म्म्म !

इसके अलावा सलमान ने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है तो वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं हुआ है। वहीं सलमान ने ये भी बताया कि क्या वाकई में सरकार का हस्तक्षेप इसमें था कि नहीं। सलमान ने इस पर बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ना हम चाइना के विरुद्ध जा रहे हैं और ना ही हमें सरकार की तरफ से कहा गया कि स्क्रिप्ट बदलो या कुछ और... ये सब बकवास है।

salluu

वहीं सलमान ने ये भी अनाउंस किया है कि 75 साल से ऊपर के लोगों के लिए 11 रुपए का टिकट होगा। आपको बता दें कि फिल्म सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगीं। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। अब देखते हैं कि दबंग खान की ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है।  

यह भी पढ़ें- आ गई Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले टल गया Maathrubhumi की रिलीज का संकट, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी; इस दिन आएगा ट्रेलर?  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।