विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले टल गया Maathrubhumi की रिलीज का संकट, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी; इस दिन आएगा ट्रेलर?

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:26 PM (IST)

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

सलमान खान की मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि

  2. इस दिन रिलीज हो सकता है ट्रेलर

  3. रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। रिलीज में देरी और कई बदलाव की वजह से निर्देशक अपूर्व लखिया की इस अपकमिंग वॉर ड्रामा को को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। 

खबर है कि सलमान की मातृभूमि (Maatrubhumi) को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड (CBFC) की तरफ से हरी झंडी मिल गई है और इस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं- 

कब रिलीज होगा मातृभूमि का ट्रेलर

इस साल 17 अप्रैल को सलमान खान स्टारर मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज करने का दिन तय किया गया था। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से पास न किए जाने की वजह से इसमें देरी हुई। इसके बाद रक्षा मंत्रायल के हस्तक्षेप में इस इंतजार को लंबा किया। लेकिन फिलहाल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि दीवाली से पहले मातृभूमि का संकट अब पूरी तरह से टल गया है। 

यह भी पढ़ें- सलमान खान की 'मातृभमि' पर सस्पेंस हुआ खत्म, थिएटर्स में इस दिन रिलीज होगी भाईजान की वॉर-ड्रामा?

maatrubhumi 2026 (1)

रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 नवंबर बुधवार को सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि को सेंसर बोर्ड की तरफ पास कर दिया गया है और इसे रिलीज के U/A 16 का सर्टिफिकेट सौंपा गया है। इसके साथ ही 6 नवंबर को धनतेरस के खास मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जा सकता है, जोकि 4:43 मिनट की अवधि हो सकता है। 

mathrubhumi trailer

हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि का एलान होना अभी बाकी है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वह मातृभूमि की रिलीज के बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। 

मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर कन्फ्यूजन

रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने के लिए सटीक तारीख को लेकर मेकर्स को काफी कन्फ्यूजन हो रही है। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर की तारीख में से किसी एक दिन को सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि को थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- सलमान खान की 'मातृभमि' पर सस्पेंस हुआ खत्म, थिएटर्स में इस दिन रिलीज होगी भाईजान की वॉर-ड्रामा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।