विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की 'मातृभमि' पर सस्पेंस हुआ खत्म, थिएटर्स में इस दिन रिलीज होगी भाईजान की वॉर-ड्रामा?

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मातृभूमि की रिलीज पर आया अपडेट

  2. जल्द रिलीज हो सकती है वॉर-ड्रामा

  3. सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि का नाम चर्चा में बना हुआ है। पिछले 6 महीनों से निर्देशक अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस वॉर ड्रामा फिल्म को नई रिलीज डेट नहीं मिल रही है। 

लेकिन फिलहाल मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर सलमान खान के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है, क्योंकि मामला इस मूवी की नई रिलीज डेट से जुड़ा हुआ है। 

सामने आई मातृभूमि की नई रिलीज डेट 

17 अप्रैल 2026 को सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड की तरफ से मूवी की रिलीज सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। फिर रक्षा मंत्रायल के हस्तक्षेप के बाद फिल्म के कई सीन्स और संवाद में बदलाव किया और इस तरह से मातृभूमि अटकती चली गई। 

यह भी पढ़ें- 6 महीने से रिलीज के लिए तरस रही है Maatrubhumi, रक्षा मंत्रायल की मंजूरी के चक्कर में अटकी सलमान खान की फिल्म?

Maatrubhumi

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की तरफ से मातृभूमि ने अपनी दूसरी स्क्रीनिंग में सफलता हासिल कर ली है और नए बदलाव के साथ सलमान खान की इस मूवी को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। लेकिन अभी भी सेंसर बोर्ड के समक्ष मातृभूमि की स्क्रीनिंग होना बाकी है, जिसके लिए अभी कोई दिन-तारीख तय नहीं हुआ है। 

Maatrubhumi (1)

जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मातृभूमि के मेकर्स जल्द से जल्द अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं। बताया ये भी जा रहा है कि अगर सीबीएफसी की तरफ से मातृभूमि को सर्टिफिकेट दे दिया जाता है, तो अगले महीने 13 नवंबर 2027 को मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। 

गलवान घाटी के वॉर पर आधारित है मातृभूमि 

आपको बता दें सलमान खान और निर्देशक अपूर्व लखिया ने बैटल ऑफ गलवान के तौर पर इस मूवी का एलान किया था। बाद में इसका टाइटल मातृभूमि में तब्दील कर दिया गया। ये वॉर ड्रामा फिल्म साल 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान इंडियन आर्मी के बिहार रेजीमेंट के कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan की 'मातृभूमि' का देशभक्ति एंथम 'जय हिंद' रिलीज, हिमेश रेशमिया के ट्रैक में दिखा 'भाईजान' का दमदार अवतार