विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 महीने से रिलीज के लिए तरस रही है Maatrubhumi, रक्षा मंत्रायल की मंजूरी के चक्कर में अटकी सलमान खान की फिल्म?

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:54 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि की रिलीज पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि

  2. 6 महीने से बना हुआ रिलीज पर सस्पेंस

  3. रक्षा मंत्रालय में कई बार हुई है स्क्रीनिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि दूसरी बार स्क्रीनिंग के करीब एक सप्ताह बाद भी रक्षा मंत्रालय की तरफ से मातृभूमि की रिलीज के लिए अनुमति नहीं मिली है। 

मातृभूमि की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) बनकर तैयार होने के बाद भी रिलीज के लिए अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रही है। यह फिल्म साल 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुए खूनी झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan की 'मातृभूमि' का देशभक्ति एंथम 'जय हिंद' रिलीज, हिमेश रेशमिया के ट्रैक में दिखा 'भाईजान' का दमदार अवतार

Maatrubhumi

पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन के रिश्तों में आए बदलावों का प्रभाव फिल्म पर भी पड़ा और उस कारण से फिल्म में शीर्षक समेत कुछ अहम बदलाव करने पड़े। पहले इस फिल्म का नाम द बैटल ऑफ गलवान था। सेना से जुड़ा विषय होने के कारण फिल्म को रिलीज के लिए रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलना आवश्यक है। इसलिए फिल्म की रिलीज अभी भी अधर में लटकी है।

Maatrubhumi (1)

दरअसल, फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने इस साल के मध्य में रक्षा मंत्रालय के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। जिसके बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय की तरफ से फिल्म में कुछ बदलाव के सुझाव दिए गए थे। उन सुझावों के आधार पर अपूर्व ने फिल्म के कुछ दृश्यों को काटा और कुछ को दोबारा शूट किया। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में अपूर्व ने अपनी फिल्म के फाइनल कट के साथ रक्षा मंत्रालय के सामने दोबारा स्क्रीनिंग रखी।

हालांकि, अभी तक मंत्रालय ने फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यानी अपूर्व को अभी भी रक्षा मंत्रालय से एनओसी (नॉन आब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलने का इंतजार है। मंत्रालय से एनओसी मिले बिना निर्माता प्रमाण पत्र के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) में भी नहीं दे सकते हैं। ऐसे में मातृभूमि की रिलीज की सारी उम्मीदें मंत्रालय के जवाब पर टिकी हैं।

17 अप्रैल को होनी थी रिलीज

बता दें कि निर्देशक अपूर्वा लखिया द्वारा सलमान खान स्टारर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का एलान किया गया था। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे सर्टिफिकेट न मिलना और रक्षा मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद पिछले 6 महीनों से ये मूवी रिलीज के लिए तरस रही है। 

यह भी पढ़ें- आखिरकार! सलमान खान की Maatrubhumi को मिली हरी झंडी, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'भाईजान' की वॉर ड्रामा?