विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिरकार! सलमान खान की Maatrubhumi को मिली हरी झंडी, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'भाईजान' की वॉर ड्रामा?

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:36 PM (IST)

लंबे समय से रिलीज की मंजूरी के लिए अटकी Salman Khan की वॉर फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है।

सलमान खान की मातृभूमि को मिली हरी झंडी

सलमान खान की मातृभूमि को मिली हरी झंडी

HighLights

  1. सलमान खान की मातृभूमि को मिली हरी झंडी

  2. थिएटर्स में कब रिलीज होगी फिल्म?

  3. फिल्म के नए वर्जन को मिली है मंजूरी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' आखिरकार जल्द ही रिलीज हो सकती है। कई बार टल चुकी इस फिल्म को सरकार से थिएटर में रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है।

'मातृभूमि' (Maatrubhumi) की घोषणा शुरू में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से की गई थी। इस साल की शुरुआत में इसका नाम बदल दिया गया। भारत और चीन के बीच 2020 के टकराव पर आधारित यह फिल्म लंबे समय से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें- 'इनको जेल में डालो...' Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में किस पर भड़के सलमान खान? फातिमा सना शेख ने भी दिया साथ

मातृभूमि को मिली सरकार की हरी झंडी?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया है कि सरकार ने फिल्म को मंजूरी दे दी है और यह अगले महीने रिलीज भी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कंटेंट और उसमें चीन के जिक्र को लेकर कुछ आपत्तियां जताई थीं, क्योंकि नई दिल्ली और बीजिंग के बीच रिश्ते बेहतर हो रहे थे। इसी वजह से फिल्म में देरी हुई।

salman khan (49)

फिल्म के नए वर्जन को मिली है मंजूरी

खबरों की मानें तो सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी अब मेकर्स द्वारा जमा किए गए 'मातृभूमि' के नए वर्जन से संतुष्ट हैं। इसलिए, उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा को NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे दी। इसका मतलब है कि अब फिल्म को जनता के लिए रिलीज किया जा सकता है'।

salman khan (50)

कब रिलीज होगी मातृभूमि?

रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स जल्द ही इस वॉर ड्रामा को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास मंजूरी के लिए भेजेंगे। अगर इस महीने CBFC से मंजूरी मिल जाती है, तो सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म की रिलीज के लिए पहले से ही एक तारीख सोच रखी है, जो कि 13 नवंबर हो सकती है'।

'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं।

यह भी पढ़ें- 'कमाल कर दिया पायलट जी...', Salman Khan-रणवीर सिंह समेत सितारों ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम