Salman Khan की 'मातृभूमि' का देशभक्ति एंथम 'जय हिंद' रिलीज, हिमेश रेशमिया के ट्रैक में दिखा 'भाईजान' का दमदार अवतार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Maatrubhumi: May War Rest In Peace का देशभक्ति सॉन्ग 'जय हिंद' रिलीज हो गया है।

'मातृभूमि' का देशभक्ति गाना 'जय हिंद' रिलीज
HighLights
'मातृभूमि' का देशभक्ति गाना 'जय हिंद' रिलीज
सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह
हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया भाईजान की फिल्म का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान स्टारर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म से देशभक्ति की भावना जगाने वाला एंथम 'जय हिंद' को जारी कर दिया है। दिल को छू लेने वाले इस गाने को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है वहीं इसके म्यूजिक वीडियो में सलमान खान बेहद शानदार अंदाज में मिलट्री यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं उनके आसपास और भी अन्य आर्मी ऑफिसर्स देखे जा सकते हैं।
मातृभूमि का 'जय हिंद' गाना रिलीज
'जय हिंद' (Jai Hind) गाने की ताकत सिर्फ विजुअल्स नहीं है बल्कि इसकी ईमानदार और दिल छू लेने वाली कहानी है। यह गाना न सिर्फ सैनिकों को मिली जीत की खुशी महसूस कराता है बल्कि उनके सामने सीमा की चौकियों पर आने वाली मुश्किलों से लेकर परिवारों द्वारा उनके लंबे इंतजार के दर्द से भी रूबरू कराता है। गाने के हर फ्रेम में मातृभूमि के लिए सम्मान, समर्पण और प्यार साफ नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 32 साल पहले Kumar Sanu बने टूटे दिल की आवाज, सोनाली बेंद्रे और सलमान के जीजा पर फिल्माया गया गाना
हिमेश रेशमिया और सलमान की जोड़ी मचाएगी धमाल
फिल्म के इस ट्रैक के लिए क्लासिक हिटमेकर्स ने हाथ मिलाया है। ऐसे में जब आइकॉनिक और चार्टबस्टर गाने देने की बात आती है, तो हिमेश और सलमान की जोड़ी से बेहतर और कौन हो सकता है। हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और स्टीबिन बेन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। ‘जय हिंद’ गाना अपनी रिलीज के साथ ही लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है और यह गाना बिना किसी शक देशभर में देशभक्ति के जश्न का माहौल तैयार करेगा।
हाई-इंटेंट किरदार में नजर आएंगे सलमान खान
अपूर्व लाखिया द्वारा डायरेक्टेड और सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स के बैनर तले बन रही वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल गरम है। बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार और हाई-इंटेंसिटी अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (chitrangada singh) उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं।
फिल्म के लुक और टीजर को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
फिल्म का फर्स्ट लुक और शुरुआत में सामने आए टीजर ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से खूब सराहना पाई है। फिल्म के रियलिस्टिक अंदाज, इमोशनल गहराई और कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई बहादुरी को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और यह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है।
