विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 साल पहले Kumar Sanu बने टूटे दिल की आवाज, सोनाली बेंद्रे और सलमान के जीजा पर फिल्माया गया गाना

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:49 PM (IST)

32 साल पहले कुमार सानू (Kumar Sanu) ने ये आइकॉनिक गीत गाया था जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

32 साल पुराना है ये कल्ट गीत

32 साल पुराना है ये कल्ट गीत

HighLights

  1. 32 साल पुराना गीत आज भी है टाइमलेस

  2. कुमार सानू की आवाज में आज भी है सदाबहार

  3. सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने इंडियन सिनेमा को एक से बढ़कर एक गीत दिए हैं। उनकी आवाज में कई गीत आज भी सदाबहार हैं और लोग आज भी उन्हें बड़े चाव के साथ सुनते हैं।

टूटे दिलों का सहारा है कुमार सानू का ये गीत

खासकर अगर ये सॉन्ग टूटे दिल के लिए हो तो इनके कद्रदान और भी ज्यादा संख्या में है। एक ऐसा ही गाना है 90's का जिसे कुमार सानू (Kumar Sanu) ने आवाज दी थी और यह सालों बाद भी टूटे दिलों की आवाज बना हुआ है।

sanu (1)

सलमान खान के जीजा और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी

इस दर्दभरे गीत के लिरिक्स फैज अनवर ने लिखे जो सीधे दिल को छूते हैं। यह गीत उस दौर की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्र और सलमान खान के जीजा यानी अतुल अग्निहोत्री पर फिल्माया गया था।

 

'नाराज' के बारे में

नाराज 1994 में रिलीज हुई एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पूजा भट्ट, अतुल अग्निहोत्री, सोनाली बेंद्रे, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के किरदार देवा के ईर्द गिर्द घूमती है जो एक गरीब और जुझारू ग्रामीण है और अपने पिता के साथ रहता है वहीं दूसरी ओर अतुल अग्निहोत्री का किरदार अजय एक अमीर युवा लेखक है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है।

अजय का चाचा जगदंबर, एक भ्रष्ट पुजारी और एक मंत्री के साथ मिलकर, गांव के पीने के पानी में जहर मिला देता है। उनका मकसद ग्रामीणों को परेशान करके उन्हें वहां से हटाना है ताकि वे जमीन बेच सकें।

अपने लोगों की तकलीफ देखकर देवा गुस्से से भर जाता है। वह जवाबी हमला करता है। लेकिन ऊंचे पद बैठे लोगों से यह लड़ाई उतनी आसान नहीं होती। देवा ग्रामीणों की जान बचा पाता है या फिर कहानी में कुछ और ही ट्विस्ट है, यह फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- जब एक ही लाइन पर अटके रहे Mohammed Rafi, बाद में लता दीदी ने गाया था पूरा गीत; 54 साल से है सदाबहार