विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिश्नोई समाज से माफी मांग लो...' Tiger Shroff पर गोलीबारी के बाद अनूप जलोटा की सलमान खान को सलाह

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:04 PM (IST)

अनूप जलोटा ने ये अपील रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाए जाने की घटना के बाद आई हैं।

अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी सलाह

अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी सलाह

HighLights

  1. अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी सलाह

  2. टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद आई सिंगर की टिप्पणी

  3. रविवार को टाइगर श्रॉफ के पास हुई गोलीबारी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चल रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए।

IANS से खास बातचीत में अनूप ने कहा कि 1998 के काले हिरण (ब्लैकबक) के शिकार मामले को लेकर समाज में जो नाराजगी है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि सलमान के माफी मांगने से आगे होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म

अनूप जलोटा ने सलमान से की अपील

इस बारे में बात करते हुए अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने कहा, 'मैं इससे बहुत दुखी हूं। इस सबको रोकने का बस एक ही तरीका है। सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए'।

salman khan (54)

मैंने पहले भी यह बात कही है। यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज से माफी मांगी जाए, क्योंकि उन्हें ठेस पहुंची है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उन्हें दुख पहुंचता रहेगा। जो लोग सलमान खान के साथ काम करते हैं, उन्हें भी तकलीफ होगी और उनके परिवारों को भी दुख पहुंचेगा'।

सलमान को उठाना चाहिए ठोस कदम- अनूप जलोटा

गायक ने सलमान खान (Salman Khan) से यह भी आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा, 'तो फिर, इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का पक्का फैसला क्यों नहीं ले लेते? मैं बस यही चाहता हूं'।

टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी

अनूप की यह टिप्पणी रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद आई है। खबरों के मुताबिक, जब अभिनेता फुटबॉल मैच खेलकर वहां से निकल रहे थे, तब मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

tiger shroff (1)

टाइगर बिना किसी चोट के बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक व्यक्ति को गोली लग गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया और बताया गया कि वे खतरे से बाहर हैं।

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और एक ऑडियो मैसेज सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उन्होंने सलमान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा और अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी दी।

यह भी पढ़ें- गोलीकांड के बाद Tiger Shroff के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, एक्टर को मिली 'बजरंग बाण' सुनने की सलाह