विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माइनस 21 डिग्री में Salman ने की Maatrubhoomi की शूटिंग, फौजी बनने की तैयारी पर बोले- 'मेरे अंदर डर बिल्कुल...'

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:28 PM (GMT+05:30)

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले दबंग खान ने बताया कि फौजी के रोल में ढलने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है या नहीं। 

फौजी बनने के लिए शारीरिक चुनौतियों से गुजरे सलमान खान/ फोटो- इंस्टाग्राम

फौजी बनने के लिए शारीरिक चुनौतियों से गुजरे सलमान खान/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. माइनस 21 डिग्री और ठंडे पानी में शूट किए मातृभूमि के सीन

  2. सलमान खान ने फौजी बनने के लिए नहीं की कोई तैयारी

  3. 4 दिसंबर को ईठा के साथ मातृभूमि लेगी टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लंबे समय से अटकी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने जा रही है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर श्रद्धा कपूर की ईठा से होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान ने लद्दाख से लेकर मुंबई तक में हुई है। 

आमतौर पर जब सेना से जुड़े पात्रों की बात होती है तो ज्यादातर कलाकारों का कहना होता है कि उन्होंने काफी तैयारी और प्रशिक्षण के बाद वह रोल किया। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान चार दिसबंर को प्रदर्शित हो रही फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में पहली बार सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी माने तो दूसरे कलाकारों के विपरीत उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई खास तैयारियां नहीं की हैं। 

सलमान खान ने बोले- मेरे अंदर डर नहीं है

हाल ही में हैदराबाद में हुए एक समारोह में सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "जब आप एक निर्भीक सिपाही की भूमिका निभाने की बात करते हैं, तो मुझे उसके लिए कोई तैयारी नहीं हुई है, क्योंकि मैं वो व्यक्ति नहीं हूं जो डरता है। हां, ऐसी भूमिकाएं निभाने के लिए कुछ शारीरिक चुनौतियां होती हैं।"

दबंग खान ने आगे कहा, "जैसे हमने इस फिल्म के लिए सात से लेकर -21 डिग्री सेल्सियस तापमान पर शूट किया है। ठंडे पानी में शूट किया है, ऐसे शारीरिक चुनौतियां तो आती ही हैं। अगर आपको एक फिल्म बनानी है, तो आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर ऐसी चुनौतियां से गुजरना ही पड़ेगा। आपको दूसरों से एक कदम आगे रहना होगा।’

Screenshot 2026-11-24 132128

किस बारे में है सलमान खान की मातृभूमि? 

सलमान खान स्टारर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस जून 2020 की पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प और ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित कहानी है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ये मूवी शिव अरूर की किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' के एक चैप्टर पर आधारित है।

सलमान खान ने वॉर ड्रामा फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका अदा की है। इस फिल्म में पहली बार उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह काम कर रही हैं। 

Screenshot 2026-11-24 095313

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी मातृभूमि?

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से टक्कर लेगी। दबंग खान ने बीते दिनों ही इंटरव्यू में ये बताया था कि फिल्म के क्लैश की वजह से उन्होंने श्रद्धा कपूर से निजी तौर पर फोन करके माफी मांगी थी। 

यह भी पढ़ें- 39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने गाया था सिनेमा का 'वेडिंग एंथम', 19 साल पुराने वैवाहिक गीत के बिना अधूरा रहता है शादी का जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।