नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी
सलमान खान ने हाल ही में ये स्पष्ट किया है कि उनकी एक 11 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक नहीं बनेगा।
-1795340298596_m.webp)
सलमान खान की कल्ट फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
सलमान की मूवी का नहीं आएगा पार्ट-2
सुपरस्टार ने हाल ही में किया कन्फर्म
मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2009 से लेकर 2017 के बीच तक सलमान खान (Salman Khan) के करियर का पीक चला। इस दौरान भाईजान ने सबसे अधिक और सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दीं। इस टाइम पीरियड में सलमान के करियर की ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसके सीक्वल की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।
अब खुद सलमान खान ने इसका स्पष्टीकरण दे दिया है कि उनकी उस 11 साल पुरानी फिल्म का पार्ट-2 नहीं आएगा। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
नहीं आएगा इस फिल्म की सीक्वल
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाल ही में एक बड़े न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है और तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की है। सलमान ने इस दौरान ये सवाल भी पूछा गया कि क्या भविष्य में उनके करियर की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) का क्या सीक्वल आएगा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा-
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने Dabangg 4 पर लगाई मुहर, बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरेंगे 'चुलबुल पांडे'

देखिए मुझे नहीं लगता कि बजरंगी भाईजान का पार्ट-2 आना चाहिए। जिस तरह की वह फिल्म थी, उसको सीक्वल तक ले जाना और फिर पहले पार्ट-1 से तुलना करना, सही नहीं होगा। इसलिए मेरा मानना है कि ऐसी मूवीज का सीक्वल नहीं बनना चाहिए। इस तरह से सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 को लेकर सिनेमाई गलियारे में लगाए जा रहे तमाम कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
-1795341235372.webp)
आपको बता दें कि फिल्म बजंरगी भाईजान को साल 2015 में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था। ये मूवी सलमान खान के करियर की वन ऑफ बेस्ट फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर बजरंगी भाईजान ने नेट 320 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 918 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब हुई थी।
मातृभूमि में दिखेंगे सलमान खान
लंबे समय से बतौर कलाकार सलमान खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी कमबैक फिल्म मातृभूमि का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। अब उनकी ये वॉर ड्रामा मूवी पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। 4 दिसंबर 2026 को भाईजान की मातृभूमि दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।