विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की सुपर-हीरो फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज, राज एंड डीके की मूवी पर कब से शुरू होगा काम?

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:12 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग अनटाइटल सुपर हीरो फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म पर अपडेट

  2. राज एंड डीके की जोड़ी कर रही है निर्माण

  3. कब से शुरू होगा सलमान खान की फिल्म पर काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आने वाले समय में भाईजान मातृभूमि (Maathrubhumi) और मॉन्स्टर जैसी मूवीज के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। लंबे समय से फिल्ममेकर्स राज एंड डीके संग अनटाइटल सुपर हीरो फिल्म को लेकर भी सलमान का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

इस बीच सलमान खान (Salman Khan) की इस सुपर हीरो फिल्म की शुरुआत को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसको जानकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई होने वाली है। 

सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म पर आया अपडेट

द फैमिली मैन और फर्जी जैसी धांसू वेब सीरीज बनाने वाली राज एंड डीके (Raj & DK) की जोड़ी कई मीडिया इंटरव्यू में ये कन्फर्म कर चुकी है कि वे सलमान खान संग एक सुपर हीरो फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं और भाईजान ने भी इसके लिए हामी भर दी है। अब इस मूवी को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी मिली है कि अगले साल इस मूवी पर काम शुरू होगा। 

salman khan superhero film (1)

यह भी पढ़ें- फैमिली के लिए 'मॉन्स्टर' बनेंगे Salman Khan, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट के आधार पर सलमान खान इस महीने और दिसंबर की शुरुआत में मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे और फिर मॉन्स्टर की शूटिंग पर लौट आएंगे। इसमें एक एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाना है। साथ ही, एक्शन से जुड़ी कुछ शूटिंग का लगभग 10 दिन का काम भी बाकी है। वह जनवरी में इसकी शूटिंग करेंगे, फिर फिल्म के प्रमोशन और ईद पर होने वाली रिलीज से जुड़े कामों को देखेंगे। इसके बाद वह राज-डीके की फिल्म में लग जाएंगे।

इस तरह से ये स्पष्ट हो गया है कि वामसी पेड्डिपल्ली की मॉन्स्टर की रिलीज के बाद सलमान खान पूरी तरह से राज एंड डीके की सुुपर हीरो फिल्म पर फोकस करेंगे। 

4 दिसंबर को आएगी मातृभूमि

फिल्म सिकंदर के बाद से सलमान खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म मातृभूमि है, जिसे 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि लंबे अड़चन के बाद अब भाईजान की ये वॉर ड्रामा मूवी थिएटर्स में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

यह भी पढ़ें- Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।