Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात...
सिंगर सोना महापात्रा ने अपने 20 साल के करियर को याद करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है।
-1794972539918_m.webp)
सोना मोहपात्रा ने सलमान खान पर कसा तंज
HighLights
सोना महापात्रा ने सलमान खान के नए गाने पर तंज कसा
पुराने विवाद और ऑनलाइन उत्पीड़न का अनुभव साझा किया
सफलता की परिभाषा और बॉलीवुड के अवसरों पर सवाल उठाए
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर अपने 20 साल के सफर को याद करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर अपनी हालिया पोस्ट में, उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपने पुराने विवादों का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि सलमान खान की आलोचना करने के बाद उन्हें किस तरह की ऑनलाइन प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। साथ ही, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या बॉलीवुड के कुछ मौकों को गंवा देने पर वाकई पछतावा होना चाहिए।
ताकतवर लोगों के आसापास रहना सफलता क्यों?
सोना मोहपात्रा ने यह भी सवाल किया कि लोग सफलता को ताकतवर लोगों के करीब रहने से क्यों जोड़ते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,'मुझे समझ नहीं आता कि लोग ताकतवर लोगों के आसपास रहने को ही सफलता क्यों मानते हैं। जैसे कि किसी और के साम्राज्य में कदम रखना, खुद का साम्राज्य बनाने से कहीं बड़ी उपलब्धि हो।'
2016 में सलमान खान के साथ हुए अपने विवाद को याद किया जब उन्होंने एक्टर की एक टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। सोना ने फिल्म की शूटिंग की थकान की तुलना एक ऐसी महिला के दर्दनाक अनुभव से कर दी थी, जिसने बहुत बुरा दौर झेला हो। सोना ने दावा किया कि इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं, उनकी अश्लील मॉर्फ की गई तस्वीरें फैलाई गईं और उन्हें तथा उनके परिवार को भद्दे मैसेज भेजे गए।
20 years in music. 10 years since I called out Salman Khan. And now ‘Teri Sexy Beauty’ arrives in a film about our soldiers’ sacrifices! Bollywood, you do write the strangest punchlines. To everyone who mourned my lost career… save your condolences, I continue to have a gr8 1:)) https://t.co/5PTZ5WiKjQ
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) November 17, 2026
वीडियो के कैप्शन में भी सोना महापात्रा ने सलमान खान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा,'वह बॉलीवुड करियर जिसे खोने का मुझे अफसोस होना चाहिए था। सलमान खान, आपने फिर से खुद को पीछे छोड़ दिया है।'
सलमान खान के गाने पर कसा तंज
उन्होंने सलमान के हालिया गाने पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसी चांस के पीछे भागने के बजाय अपनी खुद की एक अलग म्यूजिकल पहचान बनाने का कोई पछतावा नहीं है। गाने के बोल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा,'मिस्टर खान का यह नया 'मास्टरपीस' एक ऐसी फिल्म से है जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है और हमारे सुपरस्टार यहां दो पेग पीने और हवाई जहाज बन जाने के बारे में गा रहे हैं।'
यह पोस्ट तब आई है जब सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया है। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग,गीले कपड़े...मातृभूमि के लिए सलमान खान ने पार की सारी हदें; डायरेक्टर का खुलासा
यह भी पढ़ें- Exclusive: सलमान खान की Maatrubhumi के ट्रेलर से क्यों दूर रखे गए बड़े हाइलाइट्स? सिनेमाघरों में मिलेगा सरप्राइज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।