विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: सलमान खान की Maatrubhumi के ट्रेलर से क्यों दूर रखे गए बड़े हाइलाइट्स? सिनेमाघरों में मिलेगा सरप्राइज

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

Maatrubhumi का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें से फिल्म की बड़ी हाइलाइट्स मिसिंग थी? आइए जानते हैं क्यों?

'मातृभूमि' के ट्रेलर में नहीं दिखी मुख्य हाइलाइट्स

'मातृभूमि' के ट्रेलर में नहीं दिखी मुख्य हाइलाइट्स 

HighLights

  1. 'मातृभूमि' के ट्रेलर में नहीं दिखी मुख्य हाइलाइट्स

  2. ट्रेलर में दिखा सलमान खान का दमदार अवतार 

  3. दिसंबर में रिलीज होगी मातृभूमि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है जो दिसंबर में रिलीज होगी। 4 मिनट से ज्यादा टाइम के इस ट्रेलर को देखकर पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है लेकिन अब मेकर्स ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे यह एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी।

मेकर्स ने जानबूझकर हाइलाइट्स को रखा दूर

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि सलमान खान और मेकर्स ने जानबूझकर फिल्म के कुछ सबसे बड़े हाइलाइट्स को प्रमोशन और ट्रेलर से दूर रखने का फैसला किया है। खासतौर पर फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस को अभी तक किसी भी प्रमोशनल मटीरियल में नहीं दिखाया गया है।

maatrubhumi (2)

क्यों सलमान खान और मेकर्स ने लिया ये फैसला?

सूत्र ने बताया, 'सलमान खान (Salman Khan) ने जानबूझकर फिल्म के कुछ सबसे धमाकेदार सीन्स को छिपाकर रखा है और एक्शन फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक है। फिल्म में कई ऐसे दमदार और जबरदस्त हाथों से लड़ाई वाले सीक्वेंस हैं, जिन्हें ट्रेलर और बाकी प्रमोशनल मटीरियल से पूरी तरह दूर रखा गया है। ये आम एक्शन सीन नहीं हैं, बल्कि इन्हें बड़े स्तर पर इस तरह फिल्माया गया है कि दर्शक इन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे'।

maatrubhumi

सूत्र ने आगे कहा, 'मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद ये सीक्वेंस चर्चा का बड़ा विषय बनेंगे। सलमान और उनकी टीम ने इन सीन्स को इतनी सावधानी से छिपाकर रखा है, इसके पीछे एक खास वजह है। वे चाहते हैं कि दर्शक पहली बार इन दमदार सीन्स का पूरा असर सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर ही महसूस करें'।

'मातृभूमि' के बारे में

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) एक अपकमिंग वॉर ड्रामा है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अनूप बिक्रम शाही और प्रशांत तमांग भी नजर आएंगे।

यह शिव अरूर की नॉन-फिक्शन किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' (2022) के एक अध्याय पर आधारित है। इसमें 2020 के भारत-चीन संघर्ष का वर्णन है, जिसमें कर्नल बी. संतोष बाबू के नेतृत्व में भारतीय सेना की 16 बिहार रेजिमेंट के 50-60 सैनिकों ने 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर चीन की 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के सैनिकों के साथ मुकाबला किया था।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' से भिड़ेगी Salman Khan की 'मातृभूमि', श्रद्धा कपूर को 'भाईजान' ने भेजा खास संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।