फैमिली के लिए 'मॉन्स्टर' बनेंगे Salman Khan, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म की कहानी?
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मॉन्स्टर की रिलीज से पहले कहानी को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
-1795067140970_m.webp)
सलमान खान की मॉन्स्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म मॉन्स्टर
नयनतारा संग पहली बार आएंगे नजर
मातृभूमि के बाद रिलीज होगी मॉन्स्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अक्सर इसको लेकर कोई न कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है। इस बीच अब रिलीज से पहले ही मॉन्स्टर की स्टोरी प्लॉट की जानकारी सामने आ गई है, जो ये बताती है कि सलमान इसमें एक फैमिली मैन के किरदार में दिखेंगे।
लेकिन ऐसा क्या होता है कि वह एक फैमिली मैन के बाद मॉन्स्टर (Monster) बन जाएंगे। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या होगी मॉन्स्टर की कहानी?
साउथ सिनेमा मशहूर फिल्ममेकर वामसी पेड्डिपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ पहली बार सलमान खान ने मॉन्स्टर के रूप में किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर मॉन्स्टर की कहानी के बारे में अहम जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि मातृभूमि की तरह मॉन्स्टर में भी सलमान फैमिली मैन के रोल में दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- 'मॉन्स्टर' में दिखेगा Salman Khan का 'रॉ' अवतार, मेकर्स ने 'भाईजान' के लिए बनाया 50 दिनों का मास्टरप्लान!

फिल्म में उनका एक खुशहाल परिवार दिखाया जाएगा, जिसमें पत्नी और बच्चा होगा। लेकिन फिर उनके परिवार के साथ कुछ ऐसा घटित होगा, जो एक सीधा-साधे फैमिली मैन को मॉन्स्टर के रूप में बदल देगा। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि नयनतारा मॉन्स्टर में सलमान खान की पत्नी बनेंगी या नहीं। बाकी फिल्म की असली कहानी क्या होगी, उसकी जानकारी तो मूवी की रिलीज के बाद ही पता लगेगी।

कुल मिलाकर कहा जाए मॉन्स्टर में इमोशन ड्रामा के साथ-साथ हाई इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे, जो फैंस के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ेंगे। बात की जाए मॉन्स्टर की रिलीज डेट के बारे में तो बीते साल फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही मेकर्स की तरफ से ये साफ किया गया था कि 2027 में ईद के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
जल्द रिलीज होगा मॉन्स्टर का टीजर
खबर है कि मॉन्स्टर के मेकर्स इसके टीजर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। जिसके आधार पर सलमान खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर इसे रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि आने वाले 27 दिसंबर को सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।