सलमान खान ने Dabangg 4 पर लगाई मुहर, बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरेंगे 'चुलबुल पांडे'
सलमान खान इस वक्त अपकमिंग फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी सफल फ्रेंचाइजी 'दबंग' की चौथी फिल्म के बारे में बात की।

'दबंग' फिल्म से सलमान खान का पोस्टर
HighLights
सलमान खान ने दबंग 4 पर दिया अपडेट
मातृभूमि में नजर आएंगे भाईजान
4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिलहाल 'भाईजान' इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने अपने फैंस को एक ऐसी अपडेट दी जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे।
'दबंग 4' पर 'भाईजान' की मुहर
सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी हिट फ्रेंचाइजी दबंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया और इसके चौथे पार्ट पर मुहर लगा दी। उन्होंने कंफर्म किया कि उनकी हिट 'दबंग' (Dabangg) फ्रेंचाइजी का मोस्ट अवेटेड सीक्वल आने वाला है। यानी 'दबंग 4' को लेकर नई अपडेट जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। लेकिन जो फैंस 'बजरंगी भाईजान' के अगले पार्ट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें निराशा हो सकती है।
-1795252434895.webp)
जब उनसे पूछा गया कि क्या 'दबंग' की अगली फिल्म न बनाकर वे फैंस को निराश करेंगे, तो सलमान ने साफ किया कि यह फ्रेंचाइजी जरूर वापस आएगी। उन्होंने कहा, 'दबंग तो पक्का आएगी, क्योंकि दबंग हमारे हाथ में है। बाकी फिल्में उनके (निर्माताओं के) हाथ में हैं'।
सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' को किया याद
अपनी 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का जिक्र करते हुए सलमान ने आगे कहा, 'जैसे आपने 'बजरंगी भाईजान' देखी थी, यह भी कुछ वैसी ही फिल्म है। यह बॉर्डर पर हुई एक घटना और उसका हम पर और हमारे परिवारों पर पड़े असर पर आधारित है'।
बजंरगी भाईजान 2 क्यों नहीं बनाना चाहते सलमान?
'बजरंगी भाईजान' का दूसरा पार्ट क्यों नहीं बनना चाहिए, इस पर सलमान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि 'बजरंगी' पर आधारित कोई और फिल्म बनाना भावनात्मक रूप से संभव है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि दूसरी फिल्म की तुलना पहली फिल्म से की जाए और लोग कहें कि इसमें उतना मजा नहीं आया। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि 'बजरंगी भाईजान' का कोई और पार्ट कभी बनेगा'।
-1795252402993.webp)
'दबंग' फ्रेंचाइजी के बारे में
'दबंग' ने 2010 में दर्शकों को सलमान के मशहूर किरदार 'चुलबुल पांडे' से परिचित कराया था, इसके बाद इसके दो सीक्वल - 'दबंग 2' और 'दबंग 3' - भी आए। अभिनेता ने पहले ही बताया था कि 'दबंग 4' पर काम तब आगे बढ़ेगा, जब वे और अरबाज खान मिलकर किसी ऐसी स्क्रिप्ट को फाइनल कर लेंगे, जिस पर दोनों की सहमति हो।
मातृभूमि के बारे में
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह श्रद्धा कपूर की ईथा (Eetha) से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
यह भी पढ़ें- Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।