विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग पर पूरे दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' करते थे Salman-ऐश्वर्या, ऑनस्क्रीन मां ने बताया अनसुना किस्सा

Published: Sat, 05 Jul 2025 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2025 05:48 PM (IST)

सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर एक समय पर मीडिया हेडलाइंस में छाया रहता था। दोनों की प्रेम कहानी हम ...और पढ़ें

ऐश्वर्या सलमान खान की लव स्टोर/फोटो- Imdb
ऐश्वर्या सलमान खान की लव स्टोर/फोटो- Imdb

HighLights

  1. एक-दूसरे से आंखों ही आंखों में बात करते थे सलमान-ऐश्वर्या
  2. स्मिता जयकर ने सुनाए हम दिल दे चुके सनम के अनसुने किस्से
  3. सलमान खान-ऐश्वर्या राय के बर्ताव को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान भले ही अब इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हो, लेकिन 90 और 2000 के दशक के बीच सबसे ज्यादा उन्हीं के प्यार की कहानियां बॉलीवुड के गालियारों में गूंजती थी। सोमी अली से लेकर शाहीन बानो, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ तक, उनकी जिंदगी में कई हीरोइन आईं, लेकिन उनका प्यार कभी भी शादी के मुकाम पर नहीं पहुंचा।  

सलमान खान की लव स्टोरी जिसके साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। दोनों की लव स्टोरी साल 1999 में फिल्म 'हम दिन दे चुके सनम' के सेट से शुरू हुई, लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।उस समय पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान किस कदर एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे, इसका खुलासा हाल ही में 'नंदिनी' की ऑनस्क्रीन मां स्मिता जयकर ने किया। उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान-ऐश्वर्या कैसे रहते थे। 

सेट पर एक-दूसरे की आंखों में डूबे रहते थे

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में फिल्मी मंत्रा से 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान की कई पुरानी यादें शेयर की। उन्होंने वो पल भी याद किए, जब सलमान खान-ऐश्वर्या राय एक-दूसरे की आंखों में डूबे रहते थे। स्मिता ने कहा,

यह भी पढ़ें: IIFA 2024 में विवेक ओबेरॉय ने Salman Khan पर साधा निशाना? 'यूजर्स उनकी इस बात से लगा रहे ये अंदाजा

 हां वहीं सेट पर ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था, उनका अफेयर वहीं पनपा। उनकी लव स्टोरी ने फिल्म में बहुत मदद की। वह दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे ही रहते थे और उनके चेहरे पर साफ-साफ रोमांस दिखता था। वही वजह थी कि फिल्म इतना अच्छा थिएटर में परफॉर्म कर पाई"।

Photo Credit- Imdb

सलमान खान काफी शरारती था- स्मिता जयकर 

सलमान खान को लेकर अक्सर ये अफवाह उड़ती रही है कि वह सेट पर काफी गुस्सैल स्वाभाव के रहे हैं। ऐसे में जब स्मिता से ये पूछा गया कि दबंग खान का हम दिल दे चुके सनम के सेट पर कैसा बर्ताव था, तो एक्ट्रेस ने कहा,

"सलमान खान काफी शरारती था। मुझे नहीं पता अब वह कैसा है, लेकिन उस समय पर था। उसका दिल बहुत ही बड़ा है। मैंने उसे कभी भी गुस्सा करते हुए नहीं देखा है। जब किसी फिल्म पर्सनैलिटी के बारे में बात होती है, तो लोगों को बढ़ा चढ़ाकर बोलने की आदत होती है"। 

hum dil de chuke

Photo Credit- Instagram

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम ट्राएंगल लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी समीर(सलमान खान) से शुरू होती है, जो नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के पिता से संगीत सीखने आता है। चुलबुले स्वाभाव के समीर को नंदिनी से प्यार हो जाता है। दोनों प्यार में डूबे होते हैं, लेकिन जब इसका पता नंदिनी के पिता को लगता है, तो वह दक्षिणा के रूप में समीर को नंदिनी से दूर जाने के लिए कहता है और जबरन नंदिनी की शादी 'वनराज' से करवाता है। फिर कैसे समीर को ढूंढती नंदिनी को पति वनराज से प्यार हो जाता है, यही फिल्म की कहानी है। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan और ऐश्वर्या राय ने दिवाली पार्टी में एक-दूसरे को लगाया गले? ये है वायरल फोटो का सच