Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan Birthday: आज भी पुराने घर में रहते हैं सलमान खान, इस वजह से नहीं छोड़ पा रहे गैलेक्सी अपार्टमेंट

    Salman Khan Birthday Special सलमान खान के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद वह किसी दूसरे स्टार किड की तरह नए फ्लैट में रहने की बजाय अपने पुराने फ्लैट में ही रहना पसंद करते हैं।

    By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Tue, 27 Dec 2022 10:59 AM (IST)
    Hero Image
    Salman Khan Birthday. File Photo of Bollywood Actor Salman Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birhday Salman Khan: बॉलीवुड के हीरो सलमान खान आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 25 वर्षों से ज्यादा समय बिता कर उन्होंने दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। यह उनका चार्म ही है कि इतने वर्षों बाद भी उनका क्रेज लोगों में खत्म नहीं हुआ है। लोग आज भी उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। लेकिन इसी के साथ वह यह भी जानने के इच्छुक रहते हैं कि इतने अमीर होने के बाद भी सलमान पुराने गैलेक्सी अपार्टमेंट में क्यों रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक सलमान खान को देखकर लगता होगा कि वह आलीशान से महल जैसे घर में रहते होंगे। बात सच भी है, लेकिन उनका घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) 'मन्नत' या 'जलसा' की तरह नहीं। सलमान खान इतने अमीर होने के बाद भी अपने पुराने घर में रहते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है, जिसका कभी उन्होंने खुलासा किया था। आज सलमान खान (Salman Khan Birthday) का 57वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम बात करेंगे इस बारे में कि इतने अमीर होने के बाद भी सलमान बाकी स्टार किड्स की तरह नए घर में क्यों शिफ्ट नहीं होते।

    सलमान खान ने किया था खुलासा

    जहां सभी स्टार किड्स थोड़े से पैसे कमाने के बाद दूसरे घर में शिफ्ट हो जाते हैं। वह अपने नए घर में अपने पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। ऐसे में उनके मुकाबले में सलमान खान आज भी अपने पुराने घर में रहते हैं। सलमान खान बचपन से जिस घर में पले-बढ़े तब से लेकर आजतक उसी घर में रह रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

    इस वजह से सलमान रहते हैं पुराने घर में

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने कभी इस बात का खुलासा किया था कि वह बांद्रा में अपने पुराने घर (फ्लैट में) रहना पसंद करते हैं। वह किसी आलीशान बंगले से ज्यादा बांद्रा में अपने उसी घर में रहना पसंद करते हैं। इसका कारण उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ठीक उनके ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। वह अपने बचपन से उसी घर में रह रहे हैं।

    'पूरी बिल्डिंग एक परिवार की तरह'

    सलमान ने बताया था कि उनकी पूरी बिल्डिंग एक परिवार की तरह है। 'जब हम छोटे थे तब बिल्डिंग के सभी बच्चे नीचे गार्डन में साथ खेल करते थ और कभी-कभी तो वहीं सो जाया करते थे। मैं उसी घर में इसलिए रहता हूं क्योंकि उस घर से मेरी अनगिनत यादें जुड़ी हैं।' कभी सलमान खान के पिता और लेजेंड्री स्क्रीन राइटर सलीम खान ने भी इस फ्लैट में रहने का अपना कारण शेयर किया था। उन्होंने बताया था, 'मैं इस जगह से बहुत अटैच्ड हूं। अगर मैं कभी भी इस जगह को छोड़ता हूं, मेरा दिल रोएगा। तब मैं खुशी से नहीं रह पाऊंगा।'

    बर्थ डे पर मुंबई से बाहर होंगे सलमान

    सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ गैलेक्सी के बाहर जमा होती है। लेकिन लगता है कि इस बार उनके फैंस को निराशा हाथ लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान इस दिन मुंबई से बाहर रहने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने बिग बॉस 16 में किया था।

    यह भी पढ़ें: Salman khan Birthday: अपनी इन एक्स-गर्लफ्रेंड्स के लकी चार्म रह चुके हैं सलमान खान, इनमें से दो बनीं सुपरस्टार

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma: 'अपने बुरे सपने में भी नहीं सोचा', तुनिषा की मौत पर छलका को-स्टार आयुष श्रीवास्तव का दर्द