विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंतजार खत्म! 'फौजी' के बाद 600 करोड़ी फिल्म के सीक्वल से धमाका करेंगे Prabhas, प्रशांत नील ने किया ऐलान

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:39 PM (IST)

फौजी के बाद प्रभास की एक और आगामी फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट आया है।

प्रभास की एक और अपकमिंग फिल्म का ऐलान हुआ। फोटो क्रेडिट- एक्स

प्रभास की एक और अपकमिंग फिल्म का ऐलान हुआ। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. फौजी के बाद प्रभास की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट

  2. 600 करोड़ी फिल्म के सीक्वल पर डायरेक्टर ने दिया अपडेट

  3. फौजी के बाद प्रभास शूट करेंगे अगली एक्शन थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म फौजी (Fauzi) की रिलीज डेट से पर्दा उठा और फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज किया गया। एक तरफ फौजी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है, दूसरी ओर प्रभास की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।

फौजी के बाद प्रभास 600 करोड़ी फिल्म के सीक्वल में धमाका करते हुए नजर आएंगे। 3 साल पहले बड़े पर्दे पर आई फिल्म में प्रभास का एक्शन छा गया था। इस फिल्म ने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। यह फिल्म है सालार (Salaar Part 1)। अब पहली फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं।

सालार 2 पर लगी मुहर

सालार पार्ट 2 (Salaar Part 2) की अनाउंसमेंट हो गई है। यह अनाउंसमेंट खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) और एक्टर प्रभास (Prabhas) ने किया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर सालार 2 के बारे में पूछ रहे हैं और प्रशांत ने फिल्म को कन्फर्म करते हुए बताया कि वे शूटिंग कब शुरू करेंगे। 

कब से शुरू होगी सालार 2 की शूटिंग?

दरअसल, प्रभास के जन्मदिन पर प्रशांत नील ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रभास मजेदार तरीके से डायरेक्टर से अपने बर्थडे गिफ्ट के बारे में पूछते हैं, जिसके जवाब में प्रशांत नील मुस्कुराते हुए कहते हैं कि सीक्वल खुद में ही एक गिफ्ट है। इसके बाद उन्होंने बताया कि अगले साल जून से सालार 2 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Prabhas Box Office (@prabhasboxoffice)

आपको बता दें कि 2023 में रिलीज हुई प्रशांत नील निर्देशित सालार पार्ट 1 ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

कब आएगी प्रभास की फौजी?

पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म फौजी का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म अगले साल मार्च के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हालांकि, अभी तारीख की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

यह भी पढ़ें- गीता के कोड से अंग्रेजों को चटाएंगे धूल, भारत के मोस्ट वॉन्टेड सैनिक बने प्रभास, धांसू है Fauzi का टीजर